{"_id":"599218344f1c1bd9478b4736","slug":"91502746676-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का तैयार किया जा रहा डाटा बेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का तैयार किया जा रहा डाटा बेस
Updated Tue, 15 Aug 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अब उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद उन्हीं शिक्षकों से बोर्ड परीक्षा या मूल्यांकन कराएगा जो अनुभवी हैं और इन दोनों क्षेत्रों में पारंगत हैं। इसके लिए उनका ऑनलाइन डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। हाइस्कूल और इंटर कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के ओएमआर (ओफसनल मार्क रीडर) फार्म भरवाए जा रहे हैं। बोर्ड ने शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्कूलों में ये फार्म भिजवा दिए हैं। फार्म भरने की अंतिम तारीख 20 सितंबर रखी गई है। हालांकि पिछले साल भी यह कवायद की गई थी, लेकिन कईं जगहों से अधूरे फार्म आने की वजह से डाटा बेस तैयार नहीं हो सका था।
हर साल दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के संचालन और मूल्यांकन में करीब दस हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई जाती है। जिसके लिए बोर्ड ने शिक्षकों का डाटा बेस तैयार कर रहा है। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में ओएमआर फार्म भेजे गए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य शिक्षकों से फार्म भरवाने के बाद उसे सत्यापित कर बोर्ड को भेजेंगे। बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि फार्म भरवाने का शत प्रतिशत लक्ष्य रखा गया है। फार्म भरवाकर भेजने की जिम्मेदारी खंड शिक्षाधिकारी और प्रधानाचार्य की तय की गई है, क्योंकि पिछले साल कई जगहों से अधूरे फार्म बोर्ड को भेजे गए थे। शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा बेस तैयार कर ऑनलाइन किया जाएगा।
ये जानकारी देनी होगी
-क्या विषय पढ़ाते हैं
-पढ़ाने का कितना अनुभव है।
-प्रयोगात्मक परीक्षाएं लेने का अनुभव कितना है
-मूल्यांकन का विकल्प
-स्कूलों में नियुक्ति की तारीखे
डाटा बेस का इस्तेमाल बोर्ड परीक्षाओं के संचालन, मूल्यांकन में होगा। कुछ जगहों पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने फार्म स्कूलों तक नहीं पहुंचाए हैं, उन्हें फार्म जल्द देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वीपी सिमल्टी बोर्ड सचिव