फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   व्यवसायी की कार पेड़ से टकराई, मौत

व्यवसायी की कार पेड़ से टकराई, मौत

Sun, 30 Jul 2017 03:30 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 03:30 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी की कार पेड़ से टकराई, मौत
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के टेड़ा गांव के पास एक होटल व्यवसायी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे होटल स्वामी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

रानीखेत रोड निवासी राहुल तिवारी (29) पुत्र नवीन तिवारी देर रात अपना रिगौड़ा स्थित होटल बंद कर रोज की तरह शुक्रवार शाम ग्राम टेड़ा में अपने चार अन्य दोस्तों के साथ कर्मचारी को छोड़ने गया था। वहीं से ये लोग आगे भंडारपानी की तरफ घूमने चले गए। वापसी पर उनकी नई स्विफ्ट डिजायर कार रात करीब 12 बजे तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। फोन द्वारा तुरंत सूचना देने पर 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। वहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार स्वामी प्रीतम पांडे सहित अन्य को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी देे दी गई। शनिवार को राहुुल का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल तिवारी अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed