{"_id":"593ee00e1126f468578b4613","slug":"91497292814-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकि फैल न पाए डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकि फैल न पाए डायरिया
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताकि फैल न पाए डायरिया
नैनीताल।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार से सघन डायरिया पखवाड़ा शुरू हो गया है। नैनीताल में इसका शुभारंभ एएसपी हरीश चंद्र सती और सीएमओ डॉ. एचके जोशी ने किया। स्कूलों के बच्चों ने जन जागरूकता रैली भी निकाली।
सीएमओ ने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि हमेशा हाथ धोकर ही भोजन करें और अपने आसपास हमेशा स्वच्छता बनाए रखें। डॉ. उषा जंगपांगी ने डायरिया से बचाव के बारे में बताया। सांसद प्रतिनिधि मनोज जोशी ने भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में मदन मेहरा, पंकज तिवारी, दिनेश बोरा, दीवान सिंह, दीपक कांडपाल, हरेंद्र, सूरज रावत, हेम जलाल, मेघना परवाल, कमला कुंजवाल, देवेंद्र, विनोद आदि थे। मदन मेहरा ने संचालन किया। बीडी पांडे (महिला) अस्पताल में पखवाड़े का शुभारंभ सीएमओ डॉ. एचके जोशी ने किया।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. विनीता साह ने डायरिया से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान डॉ. संजीव खर्कवाल, डॉ. मोनिका खर्कवाल, सिस्टर जानकी जनौटी, चंद्रा राणा, मंजू बिष्ट, रीना आदि थे। भीमताल सीएचसी में भी सीएमएस डॉ. सुधीर सिंह कन्याल ने डायरिया से बचाव के बारे में बताया।