{"_id":"67896ee5d6d0904cac067097","slug":"90-thousand-rupees-stolen-on-the-pretext-of-mobile-recharge-refund-haldwani-news-c-8-1-hld1043-496198-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: मोबाइल रिचार्ज रिफंड का बहाना कर 90 हजार उड़ाए, साइबर ठग ने ऐसे चली अपनी शातिर चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: मोबाइल रिचार्ज रिफंड का बहाना कर 90 हजार उड़ाए, साइबर ठग ने ऐसे चली अपनी शातिर चाल
Fri, 17 Jan 2025 10:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:56 AM IST
सार
मुखानी थाना क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाली नीरू धवन से मोबाइल फोन के गलत रिचार्ज का फायदा उठाते हुए साइबर ठगों ने 90 हजार रुपये उड़ा दिए। रिचार्ज की रकम रिफंड करने के लिए महिला ने कंपनी के कस्टमर केयर पर बात की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हल्द्वानी मुखानी थाना क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाली नीरू धवन से मोबाइल फोन के गलत रिचार्ज का फायदा उठाते हुए साइबर ठगों ने 90 हजार रुपये उड़ा दिए। रिचार्ज की रकम रिफंड करने के लिए महिला ने कंपनी के कस्टमर केयर पर बात की थी। ठगों ने यह पता लगने के बाद उनसे संपर्क किया और रिफंड का प्रोसेस का बहाना करते हुए रकम पार कर दी।
विज्ञापन
नीरू धवन ने नौ जनवरी को अपने मोबाइल में 596 रुपये का रिचार्ज किया था। देर शाम तक कॉलिंग शुरू नहीं हुई तो उन्होंने कस्टम केयर पर बात की। उन्हें बताया गया कि यह पैक तो इन फ्लाइट रोमिंंग के लिए है। मतलब इस रिचार्ज से प्लेन में एक दिन के लिए एक जीबी डाटा, 100 मिनट आउटगोइंग कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस पर महिला ने कस्टमर केयर से रिचार्ज की रकम रिफंड करने के लिए कहा तो मना कर दिया गया। इसके बाद बात खत्म हो गई।
विज्ञापन
बाद में 11 जनवरी को अज्ञात नंबर से कॉल आई। बात करने वाले ने महिला से पूछा कि आपने कस्टमर केयर पर जो शिकायत की थी, क्या मामला है। फिर कॉलर ने महिला का रिफंड कराने की बात कही। इसके लिए उसने एक एप डाउनलोड कराया। फिर महिला से पेटीएम की हिस्ट्री खोलने को कहा। बताई बात को फालो करते हुए महिला को शक हो गया। वह मोबाइल स्विच ऑफ करने लगीं। यह भांपकर कॉलर ने महिला से कहा कि रिफंड प्रोसेस में है, मोबाइल ऑफ मत कीजिएगा। दोबारा मोबाइल ऑन करने के बाद महिला के खाते से 90 हजार रुपये कट गए थे। मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसओ विजय मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले में कार्रवाई की जा रही है।