फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   9 hours imposed by the lawyers against the new traffic jam plan

नए ट्रैफिक प्लान के खिलाफ वकीलों ने 9 घंटे लगाया जाम

Thu, 28 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Thu, 28 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
9 hours imposed by the lawyers against the new traffic jam plan
हड़ताल में अ‌धिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
तल्लीताल से कलक्ट्रेट मोटर मार्ग को वन-वे किए जाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे तल्लीताल फांसी गधेरे पर जाम लगा दिया। कलक्ट्रेट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी गई। इस दौरान कई बार उनकी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी झड़प हुई। बात बनती न देख वकील शाम को साढ़े चार बजे बेमियादी धरने पर बैठे गए जिससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। शाम सात बजे डीएम और एसएसपी ने पुरानी यातायात व्यवस्था बहाल की, तब करीब नौ घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन


बीते दिवस तक फांसी गधेरे से होकर कलेक्ट्रेट जाते थे, लेकिन बृहस्पतिवार को नई यातायात व्यवस्था के तहत मार्ग को वन-वे किए जाने से सभी वाहनों को फांसी गधेरे से वापस लौटाया जा रहा था। वहां से गुजर रहे वकीलों को भी रोक दिया गया। उनसे कहा गया कि नई ट्रैफिक व्यवस्था के तहत माल रोड होते हुए मस्जिद तिराहे से राजभवन मार्ग से कलक्ट्रेट जाएं। पुलिस की इस यातायात व्यवस्था से गुस्साए अधिवक्ता पहले जिला कोर्ट गए उसके बाद उन्होंने बैठक कर न्यायायिक कार्यों का बहिष्कार करने का फैसला लिया। बाद में सभी अधिवक्ता फांसी गधेरे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


सूचना के बाद एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ राकेश देवली, मल्लीताल कोतवाल संजय पांडे तथा तल्लीताल के बीएस ब्रजवाल, एएसआई राजन सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जिला बार के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर कंसल समेत अन्य अधिवक्ताओं की अधिकारियों से जाम लगाने को लेकर तीखी नोकझोक हुई। अधिकारियों का कहना था कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मार्ग को वन-वे किया गया है, लेकिन वकीलों ने अधिकारियों से कहा अगर यह आदेश हाईकोर्ट का है तो इसकी कापी हमें दिखायी जाए, लेकिन अधिकारी नहीं दिखा पाये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराह्न करीब ढाई बजे संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलित वकीलों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कई बाद डीएम और एएसपी से वार्ता की, लेकिन उसका भी सर्वमान्य हल नहीं निकला। इस दौरान जिला बार के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश की भी संयुक्त मजिस्ट्रेट से तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में मामले का कोई हल न निकलता देख दीपक रूबाली और भरत भट्ट के नेतृत्व में सभी अधिवक्ता धरने पर बैठ गए। रात करीब सात बजे संयुक्त मजिस्ट्रेट चौहान फिर मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीएम और एसएसपी से हुई वार्ता की जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार से पूर्व की यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई है। उसके बाद से वकील सड़क से हटे और आवागमन सुचारू हो सका।

इस मौके पर ओमकार गोस्वामी, दीपक रूबाली, भरत भट्ट, बीडी कविदयाल, भुवन जोशी, प्रदीप परगाई, राजेंद्र परगाई, पंकज कुलौरा, स्वाति परिहार, कैलाश जोशी, गिरजाशंकर पांडे, दया किशन पोखरिया, अखिलेश साह, रेनू नेगी, सुमन, मनीष जोशी, अरविंद पडियार, पंकज चौहान, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह, मोहित साह, केएल आर्या आदि मौजूद थे।

...जब कविदयाल ने दी आत्मदाह की धमकी
नैनीताल। जिला बार के उपाध्यक्ष बीडी कविदयाल ने मामले का हल न निकलने पर आत्मदाह की धमकी दी, जिससे पुलिस वालों के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर मौजूद अफसर उच्चाधिकारियों को मौके की सूचना देते रहे। इस दौरान पुलिस के अलावा एलआईयू कर्मी भी सतर्क रहे। 

बिना विश्वास में लिए बना रहे ट्रेफिक प्लान : ज्योति प्रकाश
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने कहा कि प्रशासन चुनिंदा लोगों को बैठक में बुलाकर ट्रैफिक प्लान बना देता है जिसका परिणाम आज देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि डीएम और एसएसपी के अड़ियल रवैये की वजह से ही इस तरह की विपरीत परिस्थितियां बन रही हैं जिससे जनता को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा बार एसोसिएशन की सुबह 11 बजे से आपात बैठक में ट्रैफिक के बारे में भावी रणनीति बनाई जाएगी। ब्यूरो


भूखे-प्यासे जाम में फंसे रहे लाग
नैनीताल। पुलिस लाइन में इन दिनों भर्ती भी चल रही है जिसमें भाग लेने के लिए जिले भर की युवतियां नैनीताल आई हैं। जाम में फंसी युवतियों नेहा संभल व कविता शर्मा ने कहा कि वह भर्ती से लौटकर 11 बजे यहां पर पहुंच गई थीं उसके बाद से जाम में फंसी हैं। भूख प्यास से उनका बुरा हाल बना है। यही बात रुद्रपुर के देवेंद्र कोरंगा और आशीष ने भी कही। ब्यूरो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed