फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   85% of the merit of B.Sc. PCM

बीएससी पीसीएम की मेरिट गई 85 प्रतिशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
85% of the merit of B.Sc. PCM
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में चहलकदमी करते छात्र-छात्राएं। संवाद
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेशार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। बीएससी पीसीएम सामान्य वर्ग की मेरिट 85 प्रतिशत, जेडबीसी 78.2, बीए, 74 और बीकॉंम 71.6 प्रतिशत तक गई।
विज्ञापन

प्रवेश प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि प्रवेश समिति की बैठक में मेरिट सूची को अंतिम रूप देने के बाद कॉलेज के पोर्टल में अपलोड कर दिया गया है। पहली मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थी 20 सितंबर तक प्रवेश फार्म भरकर शुल्क जमा कर दें। 15 सितंबर के बाद महाविद्यालय में उनके ऑफलाइन प्रवेश फार्म और अन्य दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट mbpgcollege.org पोर्टल में प्रवेश फार्म भर सकते हैं। वह उसमें विवि का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करेंगे तो सूची में उनका नाम मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि बीए में 1360, बीकॉम में 640, बीएससी पीसीएम में 560 और बीएससी जेडबीसी में 560 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

एमबी कॉलेज की पहली मेरिट
-बीए: सामान्य वर्ग 74, ओबीसी 61.4, एससी 62, एसटी 63
-बीकॉंम: सामान्य 71.6, ओबीसी 59.2, एससी 57 और एसटी 59.5,
-बीएससी (पीसीएम): सामान्य 85, ओबीसी 59, एससी 65 और एसटी 68.6
-बीएससी (जेडबीसी): सामान्य 78.2, ओबीसी 61, एससी 59 और एसटी की 60 प्रतिशत
महिला कॉलेज: बीकॉम आनर्स में प्रवेश के लिए तिथियां निर्धारित
हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय में बीकॉम ऑनर्स की छात्राओं के प्रवेश के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्राचार्या प्रो. शशि पुरोहित ने बताया कि कुमाऊं विवि के पोर्टल में पंजीकृत बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर मे प्रवेश के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थी अलग-अलग तिथियों में प्रवेश के लिए महाविद्यालय में आकर प्रवेश लें। उन्होंने बताया 15 सितंबर से 18 सितंबर तक वरीयता सूची नंबर एक में सामान्य श्रेणी के 99.2 प्रतिशत से 93 प्रतिशत, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी, और ओबीसी 94.4 से 66.6 प्रतिशत तक छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। 20 सितंबर से 23 सितंबर तक वरीयता सूची नंबर दो के 91.6 से 83.4 प्रतिशत अंक वाली छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीपीजी: 10 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में सोमवार को सुबह की पाली में बीए तृतीय और बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। पहली पाली में 28 विद्यार्थियों में से 10 अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में बीए छठे सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इसमें 37 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा प्रभारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed