फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10 में से चार नलकूप हुए हस्तगत

10 में से चार नलकूप हुए हस्तगत

Mon, 01 Apr 2019 01:52 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
10 में से चार नलकूप हुए हस्तगत
नलकूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। शहरवासियों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए जलनिगम के भीमताल डिवीजन की ओर से शहर, ग्रामीण इलाकों में 10 नलकूपों का निर्माण कराया जा रहा है। इन नलकूपों को 31 मार्च तक जलसंस्थान को हस्तगत कराना था लेकिन जलनिगम मात्र चार नलकूपों का ही हस्तांतरण करा पाया है। जलसंस्थान ने अन्य नलकूपों को भी जल्द हस्तगत कराने को कहा है ताकि भीषण गर्मियों में संभावित पेयजल संकट से निपटा जा सकते।
विज्ञापन

जलनिगम भीमताल डिवीजन की ओर से शहर, ग्रामीण क्षेत्र के देवलचौड़ बंदोबस्ती, हरिपुर पूर्णानंद, ओम विहार, डहरिया, छोटी मुखानी, कुसुमखेड़ा, छड़ायल सुयाल नीलम कॉलोनी, तल्ली बमौरी खाम, तल्ली बमौरी बंदोबस्ती, बखुलिया सखुलिया में नए नलकूपों का निर्माण कराया गया है। इन नलकूपों को जलसंस्थान को हस्तगत करने से करीब 50 हजार परिवारों को मिलेगा। इनसे करीब ढाई एमएलडी पेयजल की वृद्धि होने का अनुमान है लेकिन जलनिगम की ओर से देवलचौड़ बंदोबस्ती, डहरिया, कुसुमखेड़ा, छड़ायल के नलकूप ही जलसंस्थान को हस्तगत हो पाए हैं। अन्य नलकूप हस्तगत नहीं हो पाए हैं। अन्य नलकूपों के हस्तगत न होने की वजह नलकूपों का निर्माण पूरा न होना बताया जा रहा है। जलसंस्थान ने मई तक नलकूपों को हस्तगत करने के लिए जलनिगम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन



10 में से चार नलकूप हस्तगत
मार्च में जलसंस्थान को हस्तगत होने थे 10 नलकूप
अभी हस्तगत हुए हैं मात्र चार, मई से पहले सभी नलकूप हस्तगत कराने का होगा प्रयास

चार नलकूप विभाग को हस्तगत हो चुके हैं। अन्य नलकूपों को भी जल्द हस्तगत कराने को कहा गया है। यह नलकूप हस्तगत हो जाएंगे तो काफी हद तक पेयजल संकट से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विशाल कुमार सक्सेना, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed