फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   943 मतदान केंद्रों के लिए विधानसभा वार पोलिंग पार्टियों का रेंडमाईजेशन संपन्न

943 मतदान केंद्रों के लिए विधानसभा वार पोलिंग पार्टियों का रेंडमाईजेशन संपन्न

Sat, 30 Mar 2019 02:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
943 मतदान केंद्रों के लिए विधानसभा वार पोलिंग पार्टियों का रेंडमाईजेशन संपन्न
प्रतीकात्मक तस्वीर

हल्द्वानी। जिले में बनाए गए 943 मतदान केंद्रों में विधानसभा वार पोलिंग पार्टियों का रेंडमाइजेशन सामान्य प्रेक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में तहसील स्थित एनआईसी में संपन्न हुआ। जिले के 943 मतदान केंद्रों के लिए 1051 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। प्रत्येक केंद्र पर पीठासीन अधिकारी सहित चार अन्य कार्मिकों को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन


विधानसभा लालकुआं के 140 केंद्रों के लिए 154 मतदान पार्टियां, विधानसभा भीमताल के 152 केंद्रों के लिए 168 पार्टियां, विधानसभा नैनीताल के 153 केंद्रों के लिए 171 पार्टियां, विधानसभा हल्द्वानी के 168 केंद्रों के लिए 190 पार्टियां, विधानसभा कालाढूंगी के 189 केंद्रों के लिए 211 पोलिंग पार्टियां, विधानसभा रामनगर (संसदीय क्षेत्र पौड़ी) के 141 केंद्रों के लिए 157 पार्टियां बनाई गई हैं। आवंटन में आरक्षित पार्टियां भी शामिल हैं। जिले के मतदान केंद्रों पर 5255 कार्मिकों की तैनाती की गई है, जिसमें से 501 महिला कर्मी हैं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार, एआरओ विजय नाथ शुक्ला, विवेक रॉय, विनोद कुमार, अनिल चन्याल, हरिगिरि गोस्वामी, प्रभारी कार्मिक केके गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजीव जोशी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed