फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित होंगें जिले के उपकेन्द्र

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित होंगें जिले के उपकेन्द्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित होंगें जिले के उपकेन्द्र
नैनीताल। टीकाकरण और मातृत्व लाभ की जांचों तक ही सीमित रहने वाले जिले के 136 उपकेंद्र बहुत जल्द नए रूप में नजर आएंगे। इन केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) के रूप में विकसित करने की तैयारी है। जहां मल्टी हेल्थ प्रोवाइडर (एमएचपी) की नियुक्ति के बाद जरूरी जांचों समेत मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर, ओरल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, काउंसलिंग, स्कूल हेल्थ एजुकेशन समेत आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं मिल पाएंगी। पहले चरण में भीमताल विकासखंड में 12 केंद्र शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण, मातृत्व लाभ की जांचों जैसी सीमित सुविधाएं देने वाले केंद्रों में एचडब्ल्यूसीके रूप में विकसित होने के बाद मिल पाएगी। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि जहां पहले यह सेंटर सप्ताह में केवल दो या तीन दिन ही खुलते थे। विकसित होने के बाद इन्हें अनिवार्य रूप से छह दिन खोला जाएगा। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि भीमताल विकासखंड के 12 उपकेंद्रों को विकसित कर उनमें एमएचपी की नियुक्ति कर दी गई है। इसके बाद रामनगर विकासखंड के उपकेंद्रों का चयन किया गया है। रामनगर के उपकेंद्रों कों विकसित करने के लिए लोनिवि विभाग से डीपीआर मंगाई गई है। रामनगर के बाद रामगढ़ विकासखंड के उपकेंद्रों को भी विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य उपकेंद्र बनेंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
भीमताल विकासखंड के 12 सेंटरों में मल्टीलेवल हेल्थ प्रोवाइडर तैनात


सरकार की योजना के तहत उपकेंद्रों को एमएचपी के रूप में विकसित करने की कवायद विभाग कर रहा है। धीरे-धीरे कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। केंद्रों के विकास के बाद दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को इसका खास लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. भारती राणा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed