{"_id":"5c72f0c2bdec2258bd0c95ad","slug":"81551036610-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल तेंदुए के बच्चे का उपचार कर रेसक्यू सेंटर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल तेंदुए के बच्चे का उपचार कर रेसक्यू सेंटर छोड़ा
विज्ञापन
तेंदुए का बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बन्नाखेड़ा रेंज में रविवार को दूसरे दिन भी तेंदुए का मादा बच्चा घायल मिला, जिसको वन कर्मियों की ओर से प्राथमिक उपचार के बाद रानीबाग रेस्क्यू रेंटर में छोड़ दिया गया। रेंजर मोहन पंत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर विभागीय टीम धौनिया नाले में पहुंची तो वहा पर तेंदुए का पांच माह का बच्चा घायल अवस्था में मिला। उसके आगे के दाहिने पांव में पैरालिसिस बताया जा रहा है, जिसके चलते वह नहीं चल पा रहा था। विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. आयुष उनियाल ने घायल तेंदुए के बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर में छोड़ दिया गया। शनिवार को भी वहां मिले पहले स्वस्थ बच्चे को घने जंगल में छोड़ दिया गया था।
दूसरे दिन भी मिला तेंदुए का घायल बच्चा, उपचार कर रेस्क्यू सेंटर छोड़ा
विज्ञापन
दूसरे दिन भी मिला तेंदुए का घायल बच्चा, उपचार कर रेस्क्यू सेंटर छोड़ा