{"_id":"5c50bc1abdec2211ac1ae75c","slug":"81548794906-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारी ब्लाक में बालिका लिंगानुपात की दोबारा जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारी ब्लाक में बालिका लिंगानुपात की दोबारा जांच के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। धारी ब्लाक में अचानक ही बालिका लिंगानुपात में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में सामने आई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि इस सर्वे रिपोर्ट पर जिला प्रशासन खुद भी यकीन नहीं कर पा रहा है। जिला प्रशासन का मानना है कि यदि सर्वे सही है तो यह बेहद गंभीर मामला है। ऐसे में बालिका लिंगानुपात की सही तस्वीर जानने के लिए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दोबारा डोर टू डोर सर्वे के निर्देश दिए हैं।
पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को जिले में बालिका लिंगानुपात की रिपोर्ट भेजी। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक जिले के आठ विकास खंडों में धारी ब्लाक में बालिका लिंगानुपात सबसे कम 1000-792 दर्शाया गया, जबकि बेतालघाट में 1298, भीमताल में 1010, कोटाबाग में 954, रामनगर में 982, हल्द्वानी में 940, ओखलकांडा में 1000 और रामगढ़ में 986 है। धारी ब्लाक में कन्या जन्म दर में हुई गिरावट को जिला प्रशासन मानने को तैयार नहीं है।
डीएम विनोद कुमार सुमन का कहना है कि यदि धारी ब्लाक के यह आंकड़े सही हैं तो मामला बेहद गंभीर है।
उन्होंने विभागीय आंकड़ों के गलत होने की भी आशंका जताई है और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भारती राणा को निर्देश दिए हैं कि वह विभागीय कर्मचारियों को धारी ब्लाक में डोर टू डोर भेजकर बालिका लिंगानुपात का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह भी पता लगाया जाए कि यदि किसी घर में पुत्र अथवा पुत्री ने जन्म लिया है तो उसका जन्म कहां हुआ है। विभागीय के जिला समन्वयक अनूप बमोला ने बताया कि धारी ब्लाक में शीघ्र ही डोर टू डोर सर्वे शुरू कर बालिका लिंगानुपात के आंकड़े नए सिरे से जुटाए जाएंगे।