फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जिले के पर्वतीय इलाके बेतालघाट में विकसित हो रहा सिडकुल

जिले के पर्वतीय इलाके बेतालघाट में विकसित हो रहा सिडकुल

Fri, 09 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
जिले के पर्वतीय इलाके बेतालघाट में विकसित हो रहा सिडकुल
industry shimla
हल्द्वानी। जिला उद्योग केंद्र ने जिले के पर्वतीय इलाके में औद्योगिक विकास की पहल कर दी है। जिला उद्योग केंद्र दूरस्थ बेतालघाट में उद्यम इकाइयां स्थापित करने पर जोर दे रहा है। इसके लिए नये उद्यमियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्हें सिंगल विंडो, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हल्द्वानी से 100 किमी की दूरी पर बेतालघाट में औद्योगिक अवस्थापना क्षेत्र है। अभी वहां पर आंचल का चिलिंग प्लांट और एक इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद कंपनी की यूनिट है। विभाग हल्द्वानी, कोटाबाग, भीमताल में इकाइयां स्थापित करा रहा है। अब बेतालघाट में भी औद्योगिक विकास के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभाग के मुताबिक वहां अभी 23 प्लॉट खाली है। इन प्लॉटों में सड़क, बिजली, पानी वगैरह की सुविधा दिलाई जा रही है। उद्यमियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम समेत कई अन्य योजनाओं में ऋण दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारी-कर्मी नये-नये उद्यमियों को भी वहां उद्योग लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन


बेतालघाट का होगा औद्योगिक विकास
पर्वतीय इलाके में इकाइयां स्थापित शुरू करने को जिला उद्योग केंद्र की पहल, नए उद्यमियों से संपर्क किया
अभी आंचल समेत इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद कंपनी की है यूनिट

बेतालघाट औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से अनुकूल है। हल्द्वानी से 100 और खैरना से महज 30 किमी की दूरी पर है। अभी वहां 23 प्लॉट बाकी हैं, इन प्लॉटों पर इकाइयां स्थापित कराने का प्रयास है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विपिन कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नैनीताल

इकाइयां स्थापित होने से होंगे फायदे
- सबसे ज्वलंत समस्या पलायन पर अंकुश लगेगा
- पूंजी निवेश होने से जिले की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी
- भाबर समेत पर्वतीय इलाके में औद्योगिक विकास होगा
- बेतालघाट के आसपास 6-7 गांवों के 400-500 लोगों को रोजगार मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed