{"_id":"5b54e8624f1c1b6f548b60a8","slug":"81532291170-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने नहीं दिए पैसे, लोनिवि ने नहीं किया काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने नहीं दिए पैसे, लोनिवि ने नहीं किया काम शुरू
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग ने नगर निगम को रिमाइंडर भेजा है। साथ ही निगम क्षेत्र की सड़कें बनाने के एवज में 36 लाख रुपये देने को कहा है। उधर गड्ढे न भरने से निगम क्षेत्र की सड़कों में चलना दूभर हो गया है।
धूमाकोट हादसे के बाद हाईकोर्ट की सख्ती से जागे डीएम ने लोनिवि, नगर निगम, स्थानीय प्रशासन की बैठक की थी। बैठक में लोनिवि को सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे। साथ ही नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया था, जो निगम क्षेत्र के गड्ढों को भरेगी। इसके लिए 10 दिन पूर्व नगर आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक भी हुई थी। बैठक में निर्णय लिया गया था कि सड़क के गड्ढे को भरने को लेकर दोनों विभागों की तकनीकी टीम सर्वे करेगी और खर्च का ब्योरा देगी। खर्च नगर निगम वहन करेगा और गड्ढे लोनिवि भरेगा। संयुक्त सर्वे के लोनिवि निगम क्षेत्र की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए 36 लाख रुपये निगम से मांगे, लेकिन निगम की ओर से ये पैसा नहीं दिया गया। लोनिवि के अधिकारियों ने दोबारा रिमाइंडर भेजकर 36 लाख रुपये देने को कहा है। उधर नगर निगम के गड्ढों के कारण लोगों का सड़क में चलना दूभर हो गया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रणजीत रावत ने कहा कि निगम की ओर से रोड बनाने का पैसा नहीं दिया जा रहा है। इस कारण निगम क्षेत्र की सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जा सके हैं।
निगम को रिमाइंडर भी भेजे, नहीं मिला पैसा
निगम क्षेत्र की सड़कों में चलना हुआ दूभर