{"_id":"5b539bc04f1c1b49748b6337","slug":"81532206016-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के पांच मरीज मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के पांच मरीज मिले पॉजिटिव
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मानसून की शुरूआत के साथ ही डेंगू का प्रकोप फैलना शुरू हो गया है। ऊधमसिंह नगर में डेंगू के तीन मरीज पॉजिटिव मिले हैं जबकि एक मरीज देहरादून का और एक हल्द्वानी का है।
मानसून के बाद डेंगू का प्रकोप शुरू होता था। इस बार मानसून के साथ ही डेंगू फैलना शुरू हो गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में 23 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनीता रावत ने बताया कि एक रुद्रपुर और दो काशीपुर के मरीजों के नमूने पॉजिटिव आए हैं। एलायजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि एक मरीज देहरादून से आया था और डेंगू पॉजिटिव मिला है। हैदराबाद से हल्द्वानी आई एक युवती भी डेंगू पॉजिटिव थी। डॉ. रावत ने बताया कि अभी डेंगू का सीजन शुरू नहीं हुआ है और सैंपल जांच के लिए आने लगे हैं। बताया कि रिपोर्ट दोनों जिलों के सीएमओ को भेजी जाएगी।
23 नमूनों की वायरोलाजी लैब में हुई थी जांच
तीन मामले ऊधमसिंह नगर के, सीएमओ को भेजेंगे रिपोर्ट