{"_id":"5b52459d4f1c1bc6508b5f31","slug":"81532118429-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबी कालेज में विद्यार्थी परिषद का हंगामा, बीए में दाखिले रोके, बंद कराए काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबी कालेज में विद्यार्थी परिषद का हंगामा, बीए में दाखिले रोके, बंद कराए काउंटर
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में सबको प्रवेश िदलाने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रवेश देने की मांग को लेकर एबीवीपी ने शुक्रवार को आंदोलन शुरू कर दिया है। छात्र नेताओं ने बीए प्रथम सेमेस्टर में शुक्रवार से शुरू हुए दाखिले बंद करवा दिए। छात्रों की प्राचार्य और शिक्षकों से नोकझोंक भी हुई। हंगामे की वजह से परास्नातक कक्षाओं में चल रहे दाखिले भी बंद हो गए। बाद में प्राचार्य कक्ष के सामने बारिश में ही धरना देकर प्रदर्शन भी किया।
पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रवेश की प्रक्रिया काउंटरों पर शुरू हुई थी। इस बीच एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने प्रवेश कक्षों में अंदर घुसने की कोशिश कर दी। इस पर शिक्षकों ने अंदर से दरवाजे बंद कर लिये। गुस्साए छात्रों ने दोनों काउंटरों को जबरन बंद करवा दिया। प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे का घेराव करते हुए उन्होंने कहा कि बीए में आवेदक 3319 विद्यार्थियों में से सिर्फ 1280 को ही मेरिट से दाखिला दिया जा रहा है। प्राचार्य ने हाइकोर्ट के आदेश का हवाला भी दिया मगर छात्र शांत नहीं हुए। प्रदर्शन करने वालों में नगर विस्तारक शिवम पांडे, छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप कुल्याल, जिला सहसंयोजक अंकित तौलिया, रजत भट्ट, गौरव कोरंगा, रवि यादव, रोशन साह, मनोज कोश्यारी, देवेंद्र बिष्ट, संदीप कोरंगा, हिमांशु जोशी आदि थे।
दो गुट, दोनों की अलग-अलग मांग
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के छात्र दो गुटों में बंटे नजर आए। एक गुट सभी को दाखिला दिए जाने की मांग कर रहा था दूसरा निर्धारित सीटों पर ही दाखिले की पैरवी कर रहा था।
विज्ञापन
‘ऊपर से आए हैं आंदोलन करने के आदेश’
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में प्राचार्य का घेराव करते समय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र कह रहे थे कि हमें आंदोलन करने के लिए ‘ऊपर’ से आदेश मिले हैं। विभिन्न महाविद्यालयों में विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्रहितों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के कारण उन्होंने यहां आंदोलन शुरू किया है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
एनएसयूआई ने भी आंदोलन की धमकी
हल्द्वानी। एनएसयूआई के छात्रनेता गौरव संभल के नेतृत्व में कई छात्र प्राचार्य के पास पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने की मांग पूरी करने के लिए दिया गया समय शनिवार को समाप्त हो रहा है, मांग पूरी न होने पर सोमवार से एनएसयूआई उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा कि आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली गई है। उधर, छात्रनेता गौरव सनवाल का कहना था कि सभी विद्यार्थियों को दाखिला मिलना चाहिए।
कॉलेज की ओर से उच्चशिक्षा निदेशक को पत्र भेज की स्थिति से अवगत करा दिया गया है। हम मानक से अधिक सीटों पर दाखिले नहीं कर सकते, इस बाबत शासन और कुमाऊं विवि के स्पष्ट आदेश हैं। शनिवार को दाखिले होंगे या नहीं अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
- डॉ. रेखा पांडे, प्राचार्य एमबी कॉलेज
रामनगर में पुतला फूंका, भूख हड़ताल जारी
रामनगर (नैनीताल)। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर कॉलेज गेट पर कुलपति का पुतला दहन किया। जिला संयोजिका आरती सागर और नगर मंत्री रोहित मेहरा ने कहा कि सभी छात्रों को प्रवेश मिलना चाहिए। चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे साहिल रावत को पुलिस ने छात्रों के विरोध के बाद उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। पुतला दहन करने के दौरान नृपेंद्र ठाकुर, अनिल रावत, मुकेश पांडे, आरती आर्या, मनीष, राहुल भटनागर, करन नयाल, अदिति बोरा, भोपाल रौतेला, अमित कुमार आदि थेे। उधर, एनएसयूआई ने भी पांचवें दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी। उपसचिव देवेंद्र जोशी और अमित रावत भी भूख हड़ताल पर रहे।
अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों के सामने रखा मामला
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी पीजी कॉलेज महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. हेमा प्रसाद ने बुधवार को हुए बवाल के बाद शुक्रवार को अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। बैठक में छात्रों की समस्या पर विचार हुआ। वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज में लंबे समय से रिक्त पदों का सृजन नहीं हो सका है। प्रवक्ताओं को अतिरिक्त क्लासें लेनी पड़ रही है। 2003 के बाद महाविद्यालय में छात्र संख्या पांच गुना बढ़ गई है जबकि दो विषयों में तीन पद ही सृजित किये गये। बताया गया कि 2014 में कुमाऊंविवि की पैनल टीम ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया, जिसके बाद संविदा प्रवक्ताओं को प्रवेश दिया गया है। लगातार हो रहे आत्मदाह के प्रयास पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में डॉ. जेसी पंत, डॉ. संजय कुमार, डॉ. बीएम पांडे, नरेंद्र शर्मा, दिनेश मेहरा, मनोज रावत, सुमित लोहनी आदि थे।
नैनीताल में पुतला फूंका, डीएसबी मेें तालाबंदी आज
नैनीताल। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएसबी परिसर के मुख्य गेट के बाहर विवि प्रशासन का पुतला फूंका। जिला सहसंयोजक भाष्कर बोरा ने बताया कि शनिवार को नैनीताल, अल्मोड़ा परिसर समेत सभी संबद्ध महाविद्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। छात्रों का कहना था कि परिसर में बाहर के संस्थानों से पढ़ाई करके आए विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड के स्थानीय विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो गए हैं। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा, छात्रा उपाध्यक्ष आकांक्षा तिवारी, सचिव अजय बिष्ट, पूनम बवाड़ी, मोहित साह, हरीश राणा, हिमांशु भट्ट, अमित मेहरा, विशाल वर्मा आदि थे।
महिला कालेज में छात्राओं का क्रमिक अनशन
हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में पांच सूत्री मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद की छात्राओं का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। छात्रासंघ अध्यक्ष अध्यक्ष शिप्रा बसेड़ा ने कहा कि शनिवार को कुलपति का पुतला दहन किया जाएगा। क्रमिक अनशन पर शिप्रा बसेड़ा के साथ दीपिका जोशी, सोनम रावत, शिवानी जोशी, पूजा भट्ट, रुचि मनराल, दीपाली, किरण मेहता, मानसी कश्यप, रचना चौधरी बैठीं। प्राचार्य डॉ. पीके पाठक ने बताया कि छात्राओं के आंदोलन की वजह से प्रवेश प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा। मेरिट के आधार पर दाखिले किए गए।