फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दावा : शहर में दो दिन बाद नहीं दिखेंगे कूड़े के ढेर

दावा : शहर में दो दिन बाद नहीं दिखेंगे कूड़े के ढेर

Fri, 20 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
दावा : शहर में दो दिन बाद नहीं  दिखेंगे कूड़े के ढेर
garbage issue
हल्द्वानी। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद से नगर निगम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे कूड़े के ढेरों को हटाने में जुटा हुआ है। निगम के अधिकारियों का दावा है कि अब तक शहर से लगभग 70 फीसदी कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में फेंका जा चुका है और 21 जुलाई तक पूरी तरह कूड़ा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने 18 जुलाई को नगर निगम को राहत देते हुए छह महीने में कूड़ा निस्तारण के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश देते हुए फिलहाल ट्रंचिंग ग्राउंड में ही कूड़ा फेंकने की सशर्त अनुमति दी थी। इसके बाद नगर निगम ने बुधवार से शहर से करीब सात सौ पचास टन कूड़ा उठाने का काम वृहद स्तर पर शुरू किया था। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने दावा किया र्है कि शहर से करीब सत्तर प्रतिशत कूड़ा उठा लिया गया है। नगर आयुक्त के अनुसार कूड़ा उठाने का काम सुबह छह बजे से लेकर रात 11 बजे तक तीन अलग-अलग शिफ्टों में किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम ने सत्तर प्रतिशत कूड़ा उठाया
सुबह छह से 11 बजे रात तक कूड़ा उठाने का चल रहा काम

डोर-टू-डोर भी शुरू हुआ कूड़ा कलेक्शन
हल्द्वानी। पिछले कई दिनों से ठप पड़ा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम भी बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। कूड़े के ढेरों के उठने और घर घर से कूड़ा ले जाने की व्यवस्था के बहाल होने के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है। जानकारी के मुताबिक निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम ने 25 और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत ने 20 गाड़ियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपिंग ग्राउंड की चहारदीवारी का इस्टीमेट बनाने में जुटे अफसर
हल्द्वानी। नगर निगम के अधिकारियों और इंजीनियरों ने बृहस्पतिवार को वर्तमान डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर ग्राउंड के चारों ओर दीवार बनाने के लिए नापजोख की। बाद में अधिकारियों की टीम घंटों तक नगर निगम में दीवार का इस्टीमेट तैयार करने में जुटी रही। अधिकारियों ने दीवार की लंबाई और ऊंचाई को लेकर आपसी चर्चा की। बता दें कि हाईकोर्ट ने नगर निगम को तीन सप्ताह में वर्तमान डंपिंग ग्राउंड के चारों ओर दीवार बनाने के निर्देश दिए थे ताकि डंपिंग ग्राउंड में जाने वाला कूड़ा न तो आसपास के क्षेत्र में फैले और न ही नदी तक पहुंचे। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने बताया कि शीघ्र ही इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

अब दो गुनी क्षमता का बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट
हल्द्वानी। नगर निगम के क्षेत्रफल विस्तार और कलस्टर में कुछ और निकायों को शामिल करने के बाद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत नगर निगम अब दो गुनी क्षमता वाले ट्रीटमेंट प्लांट का डीपीआर तैयार कर रहा है, जिसकी क्षमता लगभग 320 टन प्रति दिन की होगी।

बता दें कि नगर निगम ने वर्ष 2014 में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत 9.81 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी थी। इसके तहत कलस्टर बनाकर हल्द्वानी, रुद्रपुर, लालकुआं, किच्छा और भीमताल को शामिल किया गया था। तब इसकी क्षमता 160 टन प्रतिदिन रखी गई थी। अब इस कलस्टर में नैनीताल और भवाली को भी शामिल कर दिया गया है। साथ ही नगर निगम सीमा का भी विस्तार हुआ है। ऐसे में अब बड़े कंपोस्ट प्लांट की जरूरत को देखते हुए नए सिरे से डीपीआर तैयार कर रहा है। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया के मुताबिक निगम अब 320 टन प्रतिदिन क्षमता वाले ट्रीटमेंट प्लांट की डीपीआर तैयार कर रहा है। जिसकी लागत पूर्व में बनाई गई डीपीआर से दोगुनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed