{"_id":"5ac929914f1c1bd2618b61ff","slug":"81523132817-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला टिकट तो देखेंगे कैसे जीतेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला टिकट तो देखेंगे कैसे जीतेगी कांग्रेस
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने दावेदारों की बैठक बुलाई तो महिला कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाकर हंगामा हो गया। रामनगर से चेयरमैन पद की दावेदार ने तो यहां तक कह दिया कि अगर टिकट नहीं मिला तो देखेंगे कांग्रेस कैसे जीतती है।
शनिवार को स्वराज आश्रम में हुई बैठक में पर्यवेक्षक पूर्व विधायक मयूख महर और मिक्की कपूर मेयर के साथ ही दिग्गज नेता मंच पर जमे हुए थे। इस बीच जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने पर्यवेक्षकों को अलग-अलग कमरे में जाने का आग्रह किया। इस पर मंच पर मौजूद प्रयाग दत्त भट्ट भड़क गए और बोले पर्यवेक्षकों के साथ कोई नहीं बैठेगा। इस बीच महिला कार्यकर्ता बिफर गईं।
कहा कि पार्टी में महिलाओं की उपेक्षा हो रही है। मंच पर महिलाओं को स्थान नहीं दिया जाता है। किसी एक को मंच पर तीन-तीन बार बुलाकर स्वागत कराया जा रहा है तो किसी को पूछा तक नहीं जा रहा है। वर्षों से काम कर रही वरिष्ठ महिलाएं नीचे कुर्सियों पर बैठी हैं जबकि कुछ समय पहले पार्टी में आईं महिलाएं मंच पर डटी हैं। रामनगर से चेयरमैन पद की दावेदार हरिप्रिया सती ने कहा कि पीसीसी के लिए मेरा आवेदन फाड़ कर फेंक दिया गया था। मुझे पीसीसी में क्यों नहीं लिया गया कल के लोग पीसीसी में आ चुके हैं।
विज्ञापन
इस मामले को कांग्रेस के राष्ट्रीय तक पहुंचाया जाएगा। पिछले बार भी चेयरमैन और विधायक के लिए दावेदारी की थी मगर सुनवाई नहीं हुई। इस बार ऐसा हुआ तो देखेंगे रामनगर में कांग्रेस कैसे चुनाव जीतेगी। देर से पहुंची नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे। फिर आंतरिक सर्वे होगा।
मैं, मेरा और परिवार की बात न करें
हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने इशारों में ही नसीहत दे दी कि चुनाव में मैं, मेरा और परिवार की बात न करें। कार्यकर्ताओं के साथ न्याय संगत व्यवहार करें और जमीन से जुड़े व्यक्ति को टिकट दें। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक पूरी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देंगे। रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी निष्पक्ष ढंग से टिकट का बंटवारा करेगी।
पार्टी का आदेश हुआ तो तैयार : सुमित
हल्द्वानी। मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। पार्टी जिसको टिकट देगी उसको पूरे जोश और उत्साह के साथ चुनाव लड़ाऊंगा। वह किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं और पार्टी का आदेश हुआ तो पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे।
चेहरा देखकर न दिया जाए टिकट : ललित
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश सचिव ललित जोशी ने भी मेयर पद के लिए दावेदारी की है। कहा कि परिवारवाद के आधार पर टिकट नहीं बंटना चाहिए। साथ ही किसी को अगर किसी का चेहरा पसंद नहीं है तो उस आधार पर भी टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।
सिंबल देने की मांग
हल्द्वानी। पार्षद और सभासदों के लिए पार्टी का सिंबल देनी की मांग भी पर्यवेक्षकों के समक्ष उठी। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है सिंबल दिया जाए।
सबसे अधिक दावेदार हल्द्वानी में
हल्द्वानी। मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष को पद के लिए शनिवार को कांग्रेस पर्यवेक्षकों के समक्ष जिले से 64 लोगों ने दावा ठोका। हल्द्वानी मेयर पद के लिए सबसे अधिक 26 लोगों ने दावा किया है। सभी दावेदारों से पर्यवेक्षकों ने उनका बायोडाटा लिया और बंद कमरे में मंत्रणा की।