{"_id":"5aa6daf04f1c1bb0758b4ffd","slug":"81520884464-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात का अतिक्रमण दिन में हटाना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात का अतिक्रमण दिन में हटाना पड़ा
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट की सख्ती पर सरगम सिनेमा के सामने रात में नहर कवरिंग पर किया गया अतिक्रमण सोमवार को दिन में हटाना पड़ा। अब मंगलवार को पुलिस भी पेट्रोल पंप के सामने लगे बोर्ड को रोड के किनारे करेगी।
सरगम सिनेमा के सामने नहर कवरिंग पर रात के अंधरे में ड्रिल मशीन से लोहे के खंभे लगाए गए। यह काम किसी अधिकारी के आदेश पर नहीं किया गया था बल्कि कब्जा करने की नियत से किया जा रहा था। पूछने पर काम में जुटे लोगों का तर्क था कि ठेले वाले गंदगी कर देते हैं, इसी कारण उस क्षेत्र को घेरा जा रहा है। खंभे लगाने पर क्षेत्रीय लोगों ने विरोध जताया था। सुबह इस मामले की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने तत्काल खंभों को नहर कवरिंग से हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन की सख्ती पर खंभे दिन में हटा लिए गए। इधर, पुलिस ने भी रोड पर एक नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगाया था। इस बारे में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने यातायात निरीक्षक को बोर्ड रोड के किनारे करने के निर्देश दिए हैं। पता चला है कि मंगलवार को बोर्ड साइड में लगाया जाएगा।