फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सर्वर आए दिन हो रहा है खराब

सर्वर आए दिन हो रहा है खराब

Sat, 24 Feb 2018 02:42 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
सर्वर आए दिन हो रहा है खराब
slow computer
हल्द्वानी। निगम प्रबंधन की लापरवाही से आए दिन निगम को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सर्वर नहीं चलने से निगम की मशीनें नहीं चल पाईं। उधर परिचालकों ने मैनुअल टिकट लेकर बसों में जाने से मना कर दिया। इससे तीन बसें नहीं जा पाईं। इस कारण हल्द्वानी डिपो को 50 हजार का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को साढ़े पांच बजे रोडवेज के सर्वर और इंटरनेट में खराब आ गई। खराबी के कारण टिकट मशीनें अपडेट नहीं हो सकीं। परिचालकों ने मैनुअल टिकट लेकर बसों में जाने से साफ मना कर दिया। इसके चलते चंडीगढ़ रूट की एक बस और टनकपुर रूट की दो बस डिपो से बाहर ही नहीं निकली। उधर टनकपुर जाने वाले यात्री हल्द्वानी रोडवेज प्रबंधन के सामने बस भेजने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन प्रबंधन ने उनकी एक नहीं सुनी। प्रबंधन ने परिचालकों से मैनुअल टिकट लेकर जाने को कहा लेकिन उन्होंने प्रबंधन से साफ मना कर दिया। तीन बसें नहीं जाने से हल्द्वानी डिपो को 50 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। प्रबंधन की ओर से इन परिचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

स्टेशन इंचार्ज से जब ये बात पूछी गई तो उन्होंने बताया कि रोडवेज का आए दिन सर्वर और इंटरनेट खराब रहता है। देहरादून स्तर से ऐसी कंपनी को इंटरनेट का ठेका दिया गया है कि उसका इंटरनेट चलता ही नहीं है। कहा कि ऐसे में परिचालकों पर कैसे कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी डिपो को हुआ करीब 50 हजार का नुकसान
चंडीगढ़ और टनकपुर की तीन बसें नहीं गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed