{"_id":"5a0a03454f1c1bd9798bc349","slug":"81510605637-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन आज से 26 तक दिन नहीं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन आज से 26 तक दिन नहीं चलेगी
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। काठगोदाम से मुरादाबाद तक जाने वाली मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन अब सिर्फ लालकुआं तक ही जाएगी। लालकुआं स्टेशन से इस ट्रेन को रामनगर या काशीपुर रूट पर चलाया जाएगा। मुरादाबाद जंक्शन पर लाइनों में काम के चलते रेलवे प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सुबह 7.20 बजे मुरादाबाद के लिए पैसेंजर ट्रेन जाती है। यह दोपहर के बाद लौटती है। मंगलवार 14 नवंबर से 26 नवंबर तक यह ट्रेन सिर्फ लालकुआं जंक्शन तक ही जाएगी। यहां से ट्रेन को रामनगर या काशीपुर रूट पर चलाया जाएगा। ऐसे में मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को सड़क से यात्रा करनी होगी। काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि यह व्यवस्था 26 नवंबर तक के लिए है। तब तक इस ट्रेन को आवश्यकतानुसार रामनगर और काशीपुर रूट पर चलाया जाएगा।