फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बनभूलपुरा जाने वाले रास्तों पर आज न ले जाएं वाहन

बनभूलपुरा जाने वाले रास्तों पर आज न ले जाएं वाहन

Sun, 01 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बनभूलपुरा जाने वाले रास्तों पर आज न ले जाएं वाहन
हल्द्वानी। मुहर्रम के चलते रविवार की दोपहर से बनभूलपुरा जाने वाले रास्तों पर दो पहिया और तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ताजिया के जुलूस और अखाड़ों के चलते पुलिस अधिकारियों ने यह प्रतिबंध जारी किया है ताकि कोई दुर्घटना न हो सके।
विज्ञापन

सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बताया कि मुहर्रम पर रविवार को 30 से अधिक ताजिया जुलूस के साथ निकलेगी। जुलूस में तीन अखाड़ों के लोग अपना-अपना करतब दिखाते हुए चलेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के चलते हर ताजिया के साथ एक उपनिरीक्षक को तैनात किया गया है। त्योहार के मौके पर थाने की फोर्स के अलावा 30 से अधिक उपनिरीक्षक 70 से अधिक सिपाही तैनात किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से पहले तीन पहिया और दो पहिया वाहन नैनीताल रोड से बनभूलपुरा के मार्गों पर जाने नहीं दिया जाएगा। इन मामले में अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को यातायात प्रतिबंध के बारे में अवगत कराया गया है। किसी प्रकार की नयी परंपरा शुरू नहीं करने दी जाएगी। पहले जैसे ही जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन


चौक पर सजे ताजिए, रात भर बजे नगाड़े
मुहर्रम के मौके पर रविवार को हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शनिवार की रात चौक पर ताजिए सजाए गए और नगाड़े बजते रहे। मस्जिदों और घरों में कुरानख्वानी हुई और दुआएं की गईं। सबील और तबर्रुख बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार दोपहर 12 बजे लाइन नंबर 13 स्थित मैदान से ताजिए के जुलूस का आगाज होगा। यहां आजादनगर, इंद्रानगर, उजाला नगर, जवाहर नगर के आसपास के ताजिएदार एकत्रित होंगे। इसके बाद जुलूस लाइन नंबर 17 से होते हुए नई बस्ती पहुंचकर लाइन नंबर 16,12 से होते हुए लाइन नंबर 8 से गुजरकर ताज चौराहे पर समापन होगा। कमेटी के अनुसार जुलूस में करीब तीन दर्जन ताजिए, तीन अखाड़ा पार्टी, दो ढोल थामे जाएंगे। जुलूस के बाद ताजिए करबला के मैदान में दफन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed