{"_id":"59c81b634f1c1b24688b6428","slug":"81506286435-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में थूकने पर 500 रुपये चुकाने पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में थूकने पर 500 रुपये चुकाने पड़े
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम के अधिकारियों ने पहली बार खुले में थूकने, शौचालय गंदा करने और खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया है। एक व्यक्ति को खुले में थूकने पर 500 रुपये चुकाने पड़े हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने रोडवेज में सड़कों में झाड़ू लगाया और शौचालय साफ किए।
रविवार सुबह छह बजे नगर आयुक्त हरवीर सिंह की अगुवाई में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने रोडवेज से केमू स्टेशन तक सफाई अभियान चलाया। रोडवेज स्टेशन परिसर में थूकने पर सोनू नाम के युवक पर 500 रुपये का जुर्माना किया गया। खुले में कूड़ा फेंकने पर चमन गुप्ता, हरीश चंद्र पांडे, रईस, दिनेश और पंकज पर 2200 रुपया जुर्माना किया गया। इस दौरान उपनगर आयुक्त नीरज जोशी, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, रतन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
रविवार को भी बाजार से उठेगा कूड़ा
अब रविवार से बाजार से नगर निगम के सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाएंगे। अभी तक नगर निगम के सफाई कर्मचारी रविवार को कूड़ा नहीं उठाते हैं। व्यापारियों की मांग को देखते हुए नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं।