{"_id":"59af11aa4f1c1b84078b4719","slug":"81504645546-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बदलते मौसम के साथ ही लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला है। दवा देने के साथ ही उसके संपर्क में आए सात अन्य लोगों को भी स्वाइन फ्लू की दवा दी गई।
सीएमओ डॉ. एचके जोशी ने बताया कि नैनी विहार हल्द्वानी निवासी जीवन सिंह ऐठानी (40) को सांस लेने में समस्या हो रही थी। उन्हें पिछले सप्ताह सेंट्रल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिला संक्रामक रोग विश्लेषक अधिकारी ने जीवन सिंह को स्वाइन फ्लू की दवा दी थी। उनके संपर्क में आए सात अन्य लोगों को भी दवा दी गई। जीवन सिंह के घर वाले उन्हें इलाज के लिए रविवार दिल्ली ले गए हैं। सीएमओ के मुताबिक स्वाइन फ्लू की तीन श्रेणी हैं। श्रेणी ए में गले में खराश, जुकाम और हल्का बुखार आता है, जबकि बी श्रेणी में गले में खराश, जुकाम, तेज बुखार के साथ ही बदन में दर्द, उल्टी या दस्त हो सकते हैं। श्रेणी सी में बी श्रेणी के लक्षणों के साथ ही सांस लेने में अधिक दिक्कत होती है।