{"_id":"631cdcbac1c6ac5e593c5c5f","slug":"800-cameras-were-searched-then-found-the-stolen-dumper-haldwani-news-hld4752978137","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 कैमरे खंगाले तब मिला चोरी का डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 कैमरे खंगाले तब मिला चोरी का डंपर
विज्ञापन
हल्द्वानी। चार माह पूर्व शीशमहल गेट से चोरी हुआ डंपर पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और कोर्ट से इजाजत लेकर जेल में बंद बंदी से भी पूछताछ की, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।
बीती आठ मई को भीमताल निवासी विजय सिंह नेगी ने काठगोदाम पुलिस को सूचना दी कि हल्द्वानी में शीशमहल गेट पास खड़ा उसका डंपर सात मई को चोरी हो गया है। एसएसपी ने चोरी की घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी और काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने शीशमहल खनन गेट, लालकुआं, पंतनगर, गदरपुर सुल्तानपुर पट्टी होते हुए स्वार, टांडा, बन्ना खेड़ा और बाजपुर आदि इलाकों में सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने बताया कि करीब 800 सीसीटीवी खंगाले गए। इसके साथ ही खनन क्षेत्र से लगे जंगलों में भी जानकारी जुटाई गई। किच्छा, बहेड़ी, काशीपुर, रामपुर, स्वार, बिलासपुर और मुरादाबाद के थाना क्षेत्रों में इस तरह के अपराध करने वाले अभियुक्तों की भी जानकारी संबंधित थानों और चौकियों से ली गई। संदिग्धों की फोटो दिखाने के बाद पुलिस के सामने कलुआ निवासी ग्राम रैंटा पो. बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर का नाम आया। पुलिस ने शनिवार को डंपर के साथ आरोपी को बन्ना खेड़ा से गिरफ्तार कर लिया।
लकड़ी का काम नहीं चला तो डंपर चोरी करने लगे
हल्द्वानी। पुलिस की पूछताछ में कलुआ ने बताया कि वह अपने मित्र वाहिद उर्फ बट्टू निवासी टांडा के साथ लकड़ी का काम तीन साल से कर रहा था। बताया कि कुछ दिनों से उनका काम सही नहीं चल रहा था। वाहिद ने उसे बताया कि काठगोदाम और हल्द्वानी में सड़क किनारे बड़े वाहन खड़े रहते हैं। इसके बाद दोनों हल्द्वानी आकर वाहनों की निगरानी करने लगे।
विज्ञापन
बीती सात मई की रात वह कार से हल्द्वानी आए और मौका देखकर सड़क किनारे खड़े डंपर के दरवाजे को चाबी से खोला। फिर डंपर को स्टार्ट कर लालकुआं, पंतनगर होते हुए स्वार टांडा ले गए। यहां वे सुल्तानपुर पट्टी, बन्ना खेड़ा, बैत खेड़ी के खनन क्षेत्रों में डंपर को छुपाते रहे। पुलिस ने वाहिद से जेल में पूछताछ की थी, जहां से कलुआ का सुराग मिला था। वाहिद किसी अन्य मामले में हल्द्वानी जेल में निरुद्ध है। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि कलुआ पूर्व में लकड़ी चोरी, पॉक्सो एक्ट, ऑटो लूट में जेल जा चुका है।
कोट
पुलिस टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार माह पूर्व चोरी हुए डंपर को आरोपी के साथ पकड़ लिया है। पुलिस टीम को नगद पुरस्कार भी दिया जा रहा है।
-पंकज भट्ट, एसएसपी, नैनीताल
------------------
चोरी के मामले में अभी तलाश जारी
हल्द्वानी। शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित एक मोबाइल स्टोर में एक करोड़ से ज्यादा के मोबाइल चोरी के मामले में अभी आरोपियों की तलाश जारी है। तीन पुलिस टीमें दूसरे राज्यों में लगातार अभियान चला रहीं हैं। इधर, एसएसपी नैनीताल ने बताया कि जल्द चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं जानकारी मिली कि जिस गैंग ने हल्द्वानी में वारदात को अंजाम दिया है उसने कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में इस तरह की बड़ी चोरी की थी। (संवाद)