फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   80 passengers sitting in 34 seater roadways bus, commissioner angry, RTO and ruler summoned

Nainital News: 34 सीटर रोडवेज बस में बैठाए 80 यात्री, कमिश्नर खफा, आरटीओ और आरएम को किया तलब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
80 passengers sitting in 34 seater roadways bus, commissioner angry, RTO and ruler summoned
हल्द्वानी।
विज्ञापन

पर्वतीय रूट पर रोडवेज की 34 सीटर बस में 80 यात्री बैठाने को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गंभीरता से लिया। इस पर कमिश्नर ने आरटीओ और आरएम को तलब कर लिया। उन्होंने दोबारा इसकी पुनरावृत्ति होने पर चालक-परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बीते सोमवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। इस बीच हल्द्वानी आने के लिए खड़ी बस में 80 यात्री सवार थे। इस पर कमिश्नर ने गहरी नाराजगी जताई थी। मंगलवार को उन्होंने रोडवेज की आरएम पूजा जोशी और आरटीओ नंदकिशोर आर्य को कैंप कार्यालय में तलब किया।
विज्ञापन

इस पर आरएम पूजा जोशी ने कहा कि पर्यटन सीजन में यात्रियों का दबाव बढ़ा है। इस कारण यह स्थिति आई है। इस पर कमिश्नर ने अतिरिक्त बस चलाने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसा दोबारा होने पर चालक-परिचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर रावत ने रोडवेज के आरएम से कहा कि वह शाम पांच बजे नैनीताल से हल्द्वानी आने वाली बस का 15 दिनों के टिकट के अभिलेख प्रस्तुत करें। उन्होंने आरटीओ नंदकिशोर को बसों और टैक्सियों की प्रतिदिन जांच करने के निर्देश भी दिए। साथ ही आरएम को बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed