फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   73 children gave online test in employment fair

रोजगार मेले में 73 बच्चों ने दिये ऑनलाइन टेस्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
73 children gave online test in employment fair
हल्द्वानी एचएन इंटर कॉलेज में नगर सेवा योजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में कंपनी बारे म?
हल्द्वानी। सेवायोजन विभाग के सहयोग से एचसीएल कंपनी ने शनिवार को एचएन इंटर कॉलेज में रोजगार मेला लगाया। इस दौरान 73 छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन परीक्षा दी। चार दिन में रिजल्ट आाएगा। परीक्षा पास करने वाले छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित छात्रों को जॉब के साथ बीटेक और एमटेक की पढ़ाई की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

एनएन इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले पीसीएम ग्रुप के युवाओं ने प्रतिभाग किया। आईटी सेक्टर के विभिन्न पदों के लिए 73 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन टेस्ट दिये। इससे पहले शुक्रवार को एचसीएल कंपनी ने नैनीताल के शैले हॉल में रोजगार मेला लगाया था। एचसीएल कंपनी के क्लस्टर लीड सुधीर सती ने बताया कि चयनित छात्रों की एक वर्ष तक ट्रेनिंग कराई जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को 10 हजार से 18 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा जॉब के साथ ही कंपनी अभ्यर्थियों को बीटेक और एमटेक करने की भी सुविधा देगी। रोजगार मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा, दीपक शर्मा, मोहम्मद हारिस, राजेंद्र कोरंगा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

1000 से अधिक पदों पर होनी है भर्ती
एचसीएल कंपनी की ओर से नैनीताल जिले में आयोजित 2 दिवसीय रोजगार मेले में 1000 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती होनी थी। मगर नैनीताल में 18 अभ्यर्थी और हल्द्वानी में 73 अभ्यर्थी ही ऑनलाइन टेस्ट दे पाये। स्कूलों की छुट्टियां और भर्ती परीक्षा होने के कारण युवा रोजगार मेले में प्रतिभाग नहीं कर पाये। एचसीएल कंपनी के क्लस्टर लीड सुधीर सती ने बताया कि कंपनी की मांग के अनुसार युवाओं की भर्ती के लिए प्रदेश के अन्य जिलों में भी रोजगार मेले लगाये जाएंगे।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed