फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उपसचिव पद पर आखिर किशोर जीते

उपसचिव पद पर आखिर किशोर जीते

Mon, 01 Apr 2019 01:52 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
उपसचिव पद पर आखिर किशोर जीते
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव में उपसचिव पद का विवाद निस्तारित कर दिया गया है। दो मतों के निरस्त होने पर किशोर जोशी को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी योगेंद्र सिंह चुफाल ने बताया कि उपसचिव पद पर छह मतों को लेकर शनिवार रात विवाद हो गया था। इस मामले में हाईकोर्ट से दो पर्यवेक्षक बुलाए गए थे। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में जांच की गई तो दो मत निरस्त किए गए। दो मत कटने से रविंद्र सिंह बिष्ट को 215, किशोर जोशी को 216 मत मिले। शनिवार रात बताया गया कि उपसचिव पद पर किशोर जोशी को 216, बसंती बिष्ट को 65, रविंद्र सिंह बिष्ट उर्फ राजीव को 217 मत मिलेे हैं। किशोर ने पुनर्मतगणना का अनुरोध किया था। छह मतों पर आपत्ति आने के बाद चुनाव अधिकारी ने पर्यवेक्षकों को बुलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


किशोर जोशी के सिर सजा उपसचिव का ताज
हल्द्वानी बार एसोसिएशन : दो मतों के निरस्त होने से मिली जीत


रविंद्र सिंह के समर्थक कोर्ट जाएंगे
हल्द्वानी। बार एसोसिएशन के निवर्तमान सचिव राजन मेहरा और प्रत्याशी रविंद्र सिंह बिष्ट उर्फ राजीव का कहना है कि चुनाव मामले में नई घोषणा से वह नाखुश हैं। इस मामले को लेकर वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। राजन ने आरोप लगाया कि रविंद्र राजनीति की भेंट चढ़ गए हैं। तर्क दिया कि 30 मार्च को बार एसोसिएशन के चुनाव में रविंद्र को उपसचिव पद पर विजयी घोषित किया गया था। बताया गया कि रविंद्र को 217 मत मिले हैं। पुनर्मतगणना में भी 217 मत सही पाए गए। चुनाव अधिकारियों ने प्रतिद्वंद्वी की जीत की घोषणा पर्यवेक्षक डीके शर्मा की उपस्थिति में की लेकिन चुनाव में हुए मतपत्र को शेयर नहीं किया गया। यह भी आरोप लगाया कि प्रत्याशी को सूचना दिए बगैर चुपचाप पर्यवेक्षक द्वारा रविंद्र को एक मत से हरा दिया गया। मतदान के समय एक मत पर जीरो वन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष, लेखाधिकारी सभी के नाम के आगे लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे इंसाफ मिला है : किशोर
रात में मतगणना के दौरान कुछ मत विवादित पाए गए थे। इन मतों को चुनौती देने पर दो मत निरस्त किए गए। चुनाव में मुझे इंसाफ मिला है। एक मत से जीतने पर काफी खुशी मिली है।
- किशोर जोशी, नवनिर्वाचित उपसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed