{"_id":"5c9e86d1bdec2213f754f519","slug":"71553893073-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं रेलवे स्टेशन में प्रभावित रहेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं रेलवे स्टेशन में प्रभावित रहेगी ट्रेन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं/हल्द्वानी। लालकुआं रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित प्लेटफार्म नंबर पांच में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पांच से सात अप्रैल तक मालगाड़ी, पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित होगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के यार्ड के विस्तारीकरण के चलते कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। साथ ही कई ट्रेनों का संचालन पंतनगर स्टेशन तक होगा।
छह अप्रैल को गाड़ी संख्या लालकुआं-काशीपुर पैसेंजर (75303, 75304), लालकुआं-काशीपुर-रामनगर पैसेंजर (55317, 55313, 55314, 55320) निरस्त रहेगी। मुरादाबाद काठगोदाम पैसेंजर ट्रेन (55303, 55304) छह और सात अप्रैल को निरस्त रहेगी। लालकुआं-काशीपुर-रामनगर (55317, 55313-55314, 55320) सात अप्रैल को निरस्त रहेगी। छह अप्रैल को बरेली सिटी-लालकुआं ट्रेन (75301-75302, 55347, 05310) को पंतनगर तक ही चलेगी। सात अप्रैल को बरेली सिटी-लालकुआं (55347, 05310) ट्रेन पंतनगर तक ही चलेगी। सात अप्रैल को काठगोदाम से दिल्ली के लिए जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12039) को हल्द्वानी स्टेशन पर 30 मिनट तक रोका जाएगा। इस तरह दो दिन (छह, सात अप्रैल) तक कुल आठ ट्रेनें निरस्त रहेंगी और चार ट्रेनों का संचालन पंतनगर रेलवे स्टेशन तक होगा। लालकुआं स्टेशन से पांच से सात अप्रैल तक मालगाड़ियों का संचालन नहीं होगा।
लालकुआं में होगी इंटरलॉकिंग
इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा
कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, कई ट्रेन पंतनगर तक होंगी संचालित
छह से सात अप्रैल तक ट्रेनें रहेंगी प्रभावित