फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   29 साल में साइकिल से साढ़े पांच लाख किमी की यात्रा कर चुके हैं गुप्ता

29 साल में साइकिल से साढ़े पांच लाख किमी की यात्रा कर चुके हैं गुप्ता

Sat, 21 Jul 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
29 साल में साइकिल से साढ़े पांच लाख किमी की यात्रा कर चुके हैं गुप्ता
cycle yatra - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने और भाईचारे का संदेश देते हुए पंजाब के भटिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता साइकिल से करीब साढ़े पांच लाख किलोमीटर का सफर पूरा कर चुके हैं। इस सफर को पूरा करने में उन्हें पूरे 29 साल लगे हैं।
विज्ञापन

16 जुलाई को यूपी के धामपुर से रवाना होने के बाद गुप्ता शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 1989 में साइकिल यात्रा शरू की, तब वह तीस साल के थे। अब तक वह जम्मू, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई प्रदेशों में होकर उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग में पड़ने वाले अधिकांश मंदिरों में उन्होंने पूजा अर्चना कर देश की एकता, अखंडता, तरक्की और भाईचारे के लिए प्रार्थना की और लोगों को भी भाईचारे का संदेश किया। उन्होंने बताया कि पिछले महीने पांच जून को उन्होंने जम्मू के राज्यपाल के साथ हेलीकाप्टर से बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वह अविवाहित हैं और यात्रा मार्ग में मिलने वाले लोगों की मदद से ही अपना और यात्रा का खर्च वहन करते हैं।
विज्ञापन


117 बार वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं गुप्ता
हल्द्वानी। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 29 साल में वह 117 बार वैष्णो देवी और 15 बार अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास रहता है कि साल में वह नौ माह साइकिल यात्रा पर रहें। इस सफर में उनकी 59 साइकिलें टूट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed