फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का हल होगा सात को

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का हल होगा सात को

Wed, 06 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का हल होगा सात को
भीमताल (नैनीताल)। शहर, ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत संबंधी समस्त समस्याओं का समाधान बृहस्पतिवार को होगा। इसके लिए विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच का शिविर ऊर्जा निगम के एसडीओ कार्यालय में लगेगा। इसमें उपभोक्ता लिखित कार्रवाई भी करा सकते हैं। इसके लिए उसे समस्या से संबधित दस्तावेज भी लाने होंगे। फोरम के सदस्य मनीष ओली ने बताया कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी अधिकांश समस्याओं का हल मौके पर किया जाएगा। साथ ही अन्य समस्याओं को विभागीय अधिकारी प्राथमिकता के साथ हल करेंगे। कैंप में खराब मीटर बदलने, नया कनेक्शन मिलने में हो रही देरी, गलत बिल आने, निर्धारित समय में खराब ट्रांसफार्मर के न बदलने, सोलर वाटर हीटर में छूट न मिलने जैसी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। कैंप में तकनीकी सदस्य एसएस कन्याल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed