{"_id":"5ad5041b4f1c1b9e098b4f01","slug":"71523909659-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल के नाम पर नगर निगम की सड़क पर कर डाला अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल के नाम पर नगर निगम की सड़क पर कर डाला अतिक्रमण
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के बीचों बीच मॉल का निर्माण करा रहे एक कारोबारी ने नगर निगम की सड़क के एक बड़े हिस्से पर न केवल अतिक्रमण कर लिया बल्कि सरकारी सड़क पर एक छोर से दूसरे छोर तक ईंटों की दीवार भी खड़ी कर दी। लेकिन नगर निगम ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। यह स्थिति तब है जबकि मॉल का निर्माण नगर निगम दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर हो रहा है।
तिकोनिया रोड से नैनीताल रोड को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का शिलान्यास 31 मई 2010 को तत्कालीन पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने किया था। तब यह मार्ग इतना चौड़ा था कि दो वाहन आसानी से पास हो सकते थे। लेकिन साल भर पहले ही इस मार्ग के किनारे माल निर्माण के लिए बेसमेंट की खुदाई शुरू की गई। बेसमेंट खोदते खोदते मजदूरों ने मार्ग के एक बड़े हिस्से को भी खोद डाला और सड़क में लगभग दो फुट आगे की ओर ईंटे रखकर कई मीटर लंबी दीवार खड़ी कर दी। जिस स्थान पर ईंटें रखी हैं वहां से भीतर की ओर निर्माण सामग्री रखकर उस पर अतिक्रमण किया गया है। इससे मौके पर सड़क संकरी हो गई है।
यह निर्माण साल भर पहले शुरू हुआ था और तभी सड़क पर अतिक्रमण कर दीवार खड़ी कर दी गई थी। बाद में जिला प्रशासन ने इसके निर्माण पर रोक लगा दी थी। इतना होने के बाद भी नगर निगम ने इस अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
नगर निगम किसी भी स्थिति में अपनी सड़क पर अतिक्रमण नहीं होने देगा। वर्तमान में उक्त निर्माण कार्य पर रोक लगी हुई है। यदि तोड़ी गई सड़क पर निर्माणकर्ता ने माल की दीवार खड़ी तो नगर निगम उसे तुड़वा देगा।
-विजेंद्र चौहान सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी