{"_id":"5ac1424a4f1c1bb9618b4f70","slug":"71522614858-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ओखलकांडा में ही मिल जाएगी मरीजों को राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ओखलकांडा में ही मिल जाएगी मरीजों को राय
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अब ओखलकांडा के मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ही आवश्यक परामर्श मिल सकेगा। मुख्यमंत्री चार अप्रैल को ओखलकांडा में टेलीमेडिसिन सेंटर केंद्र का शुभारंभ कर सकते हैं।
ओखलकांडा में इलाज की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को बेस या सुशीला तिवारी अस्पताल इलाज के लिए आना पड़ता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ईसीजी और खून की जांच होती है। ईसीजी और खून की जांच की रिपोर्ट दिखाने के लिए मरीजों को हल्द्वानी नहीं आना पड़ेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठे डॉक्टर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से संपर्क कर रिपोर्ट पर विशेषज्ञों की राय ले लेंगे और उसी के अनुसार मरीज का इलाज करेंगे। एक्सरे के लिए टेक्नीशियन नहीं है। शासन स्तर पर टेक्नीशियन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। टेक्नीशियन मिलने के साथ ही एक्सरे की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री का चार अप्रैल को ओखलकांडा का दौरान संभावित है और स्वास्थ्य महकमा इसको लेकर तैयारी में जुटा है। सीएमओ डॉ. एमएम तिवारी ने बताया कि टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू होने से मरीजों को काफी लाभ होगा।