{"_id":"5abe9b924f1c1bc6618b4a50","slug":"71522441106-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम साहब, अफसर उड़ा रहे हैं जीरो टालरेंस की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम साहब, अफसर उड़ा रहे हैं जीरो टालरेंस की धज्जियां
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर में कांप्लेक्स निर्माण के नाम पर धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण और अवैध खनन के खिलाफ जिला विकास प्राधिकरण के दो सदस्य भी उठ खड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में इन दोनों सदस्यों ने शहर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर जीरो टालरेंस की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शहर में निर्माण कार्य के नाम पर हो रही अनियमितता और अवैध खनन की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है।
जिला विकास प्राधिकरण के सदस्य और नगर निगम के पार्षद धीरेंद्र रावत और राजेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि अधिकारियों की मिलीभगत के चलते शहर में अवैध निर्माण और अवैध खनन की बाढ़ सी आई हुई है और जिम्मेदार विभाग कभी नोटिस जारी कर तो कभी कांप्लेक्स सील कर दिखावा कर रहे हैं। आरोप है कि कई निर्माणकर्ताओं ने मानकों को ताख पर रख 15 मीटर से अधिक बेसमेंट खोद डाले हैं और अवैध खनन में लाखों के वारे न्यारे किए जा रहे हैं।
डीडीए के दो सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज की शिकायत
शहर में मानकों के खिलाफ हो रहे निर्माण कार्य का मामला
प्राधिकरण बोर्ड के सदस्यों ने क्या शिकायत की है, यह तो मुझे नहीं मालूम। निर्माण के नाम पर अनियमितता का कोई मामला है तो वह बताएं। ऐसे मामलों में अवश्य कार्रवाई होगी। प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत नक्शों से अधिक निर्माण कराने के मामले कंपाउंडिंग के हैं जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
-पंकज कुमार उपाध्याय, संयुक्त सचिव जिला विकास प्राधिकरण हल्द्वानी