फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कल से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

कल से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Thu, 12 Oct 2017 02:23 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
कल से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
हल्द्वानी। दीपावली पर बाजारों में भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था न गड़बड़ाए इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। लोगों की सुविधा और शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। शुक्रवार से शहर की यातायात व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं। बस और टैक्सी के मार्ग में बदलाव किया गया है। टेंपो चालकों के लिए भी लक्ष्मण रेखा तय कर दी गई है।
विज्ञापन

सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बताया कि केमू की बसें तिकोनिया से अंदर वाशिंग लाइन रोड होते हुए स्टेशन तक जाएगी। रोडवेज स्टेशन के मुख्य गेट से दो पहिया या तिपहिया वाहन ही प्रवेश करेंगे। लौटने के लिए उन्हें दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ेगा। रोडवेज में वन वे व्यवस्था लागू की गई है। टैक्सी चालक भोटिया पड़ाव से आगे पेट्रोल पंप तक ही आएंगे। गौलापार के टेंपो चालक सिर्फ बनभूलपुरा थाने तक आवागमन करेंगे। कालाढूंगी रोड के टेंपो चालक जेल रोड तिराहे तक आएंगे। बरेली रोड के टेंपो चालक अब्दुल्ला बिल्डिंग तक आएंगे। रामपुर रोड के टेंपो चालक सरगम टाकीज तक सवारियों को उतारेंगे।
विज्ञापन


पार्किंग के लिए छह स्थान चिन्हित
वाहनों के दबाव को कम करने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। अस्थायी निजी पार्किंग के लिए नानक स्वीट हाउस के पास, सरगम टाकीज, सरस मार्केट, रेलवे स्टेशन मैदान, जेल रोड तिराहा, भोलानाथ गार्डन को चिन्हित किया गया है। लोग अपनी जमीन को पार्किंग स्थल में तब्दील कर सकते हैं लेकिन इसके लिए पुलिस से सत्यापन कराना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मियों की चार टीमें गठित
बाजार में महिलाओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता में रखा गया है। इसके लिए महिला पुलिस कर्मियों की चार टीमें गठित की गई हैं। एक टीम पटेल चौक से लेकर ओके होटल, दूसरी टीम कालू सिद्ध मंदिर, तीसरी मीरा मार्ग और चौथी कारखाना बाजार, नल बाजार में भ्रमण करेगी।


क्रेन से उठाए दो दर्जन वाहन
यातायात विभाग ने सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े कई दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठवा लिया। कोतवाली थाने लाने पर पुलिस ने सभी वाहन का दो-दो सौ रुपये का चालान किया। रोडवेज के वाहन वर्कशाप लाइन से प्रेम टाकीज होते हुए निकलते हैं। इस रास्ते पर लोगों ने दो पहिया वाहन खड़ा कर अतिक्रमण कर दिया था। ताज चौराहे के पास वाहनों के खड़ा करने पर परेशानी हो रही थी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा के अपनी टीम के साथ प्रेम टाकीज से लेकर ताज चौराहे तक खड़े दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर कोतवाली थाने में रख दिया। तहसील के सामने खड़े वाहन उठाए गए। यातायात निरीक्षक का कहना है कि त्योहारों पर रोड जाम करने से बसों या अन्य वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। रास्ता साफ करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान क्रेन के बदले गए स्वरूप की जांच हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed