फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमतुल्ला नई दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती

एमतुल्ला नई दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती

Wed, 26 Jul 2017 02:18 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
एमतुल्ला नई दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती
हल्द्वानी। नैनीताल में आवारा कुत्तों के हमले में दीवार से गिरी राजस्थान की दस वर्षीय एमतुल्ला को नई दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने 24 घंटों का समय मांगा है फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एम्स में भर्ती कराने में आईएफएस संजीव चतुर्वेदी राजस्थान के परिवार की मदद की।
विज्ञापन

सोमवार की देर सायं अब्बास फारूखी घायल बेटी को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। अब्बास के सामने बेटी को भर्ती कराना बड़ी समस्या थी। वन संरक्षक अनुसंधान के पद पर तैनात और एम्स के पूर्व सीवीओ संजीव चतुर्वेदी ने एमतुल्ला की हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराने की मदद की है। एमतुल्ला 24 घंटे डॉक्टरों की देखरेख में है। डॉक्टरों ने भी एक दिन का समय मांगा है फिर इसी हिसाब से उपचार किया जाएगा। फिलहाल वह अभी कोमा में ही है और वेंटीलेटर पर है। एमतुल्ला के पिता अब्बास ने फोन पर हुई बातचीत में संजीव चतुर्वेदी का विशेष आभार जताया है। साथ ही आर्थिक मदद करने वाले सभी अधिकारियों व नागरिकों को भी धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed