फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तराई-भाबर की तर्ज पर नैनीताल में भी बड़ने लगा पारा

तराई-भाबर की तर्ज पर नैनीताल में भी बड़ने लगा पारा

Mon, 01 Apr 2019 01:52 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
तराई-भाबर की तर्ज पर नैनीताल में भी बड़ने लगा पारा
दिन के समय गर्मी से बचने के लिए कुछ महिलाओं को छाते तक निकालने पड़े। - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। तराई-भाबर की तर्ज पर अब धीरे-धीरे सरोवरनगरी में भी तपन अधिक होने लगी है। देश के विभिन्न शहरों से पर्यटक भी गर्मी से बचने के लिए अब नैनीताल का रुख करने लगे हैं। भले ही नगर में दिनभर तपन अधिक है। अलबत्ता सुबह, शाम की ठंड बरकरार है। रात में गर्मियों के दिनों में चलने वाली तेज हवा भी इन दिनों चलने लगी है। इससे गर्मी बढ़ने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 23, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नगर में लगातार तापमान बढ़ने से अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिन उमस भरे होंगे। वहीं नैनी झील का जलस्तर में रोज आधा इंच घट रहा है। झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि शनिवार को जलस्तर चार फुट साढे़ छह इंच था जो रविवार को घटकर चार फुट छह इंच पहुंच गया है।
विज्ञापन


दस साल आज के दिन के अधिकतम और न्यूनतम पारे की टेबल भी दें
कल तो लिख रहे थे कि झील का जल स्तर बढ़ रहा है आज घटने की बात क्यों
तराई-भाबर की तर्ज पर नैनीताल में भी बढ़ने लगा पारा


चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी
हल्द्वानी। बढ़ते तापमान के साथ ही गर्मी भी अधिक बढ़ गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। रविवार सुबह से सूर्यदेव की तपिश ने बेहाल कर रखा था। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ गई। अवकाश होने के बावजूद बाजार में दिन में सन्नाटा पसरा था। अधिकतम तापमान 35.4, न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 24.6, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed