{"_id":"5ca11e58bdec2214114a3a77","slug":"61554062936-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो अरब से ज्यादा के ट्रेजरी में पास हुए बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो अरब से ज्यादा के ट्रेजरी में पास हुए बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार को बैंकों और ट्रेजरी में भुगतान किया गया। जिले में बैंकों में करीब 22 करोड़ रुपये के क्लीयरिंग हुई जबकि ट्रेजरी में पौने दो अरब रुपये से अधिक के बिल पास हुए।
रविवार को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन था। बैंकों में सुबह से ही चेक, ड्राफ्ट की क्लीयरेंस होने लगी। बैंकों में रविवार को पब्लिक डीलिंग नहीं हुई। बैंकों में सिर्फ सरकारी विभागों के लेनदेन ही हुए। यहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लीयरिंग हाउस लगता है। क्लीयरिंग हाउस देर शाम तक चले। सूत्रों के मुताबिक बैंकों में देर रात तक करीब 20 से 22 करोड़ से अधिक की क्लीयरिंग जिले में हुई। रात 12 बजे तक उक्त बैंकों की मुख्य शाखाएं खुली रहीं। हल्द्वानी ट्रेजरी से करीब डेढ़ अरब, नैनीताल के मुख्य कोषागार में 6.50 करोड़, रामनगर उपकोषागार से करीब एक करोड़, बेतालघाट उपकोषागार में 16.50 लाख, धारी उपकोषागार से 25.37 लाख, कालाढूंगी उपकोषागार में 16.12 लाख रुपये के बिल पास हुए। मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्या ने बताया कि जिले के मुख्य कोषागार, कोषागार, उपकोषागारों को मिलाकर रविवार को करीब 1.89 अरब रुपये का भुगतान विभागों को किया गया।
ट्रेजरी में पौने दो अरब से अधिक के बिल पास
बैंकों में लगा क्लीयरिंग हाउस, जिले में 20 करोड़ से अधिक की क्लीयरिंग हुई