{"_id":"5c0184fcbdec2241903d8374","slug":"61543603452-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष चौक पर वाहन पार्किंग का मामला पुलिस ने सुलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष चौक पर वाहन पार्किंग का मामला पुलिस ने सुलझाया
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सुभाष चौक -पंतकोटली मोटर मार्ग पर वाहन पार्किंग का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। शुक्रवार को कोतवाल ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन चालकों को पूर्व में हुए समझौते के अनुसार सड़क पर मात्र एक वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सुभाष चौक पर कोई वाहन पार्किंग स्थल नहीं है, फिर भी वाहन चालक इस संकरे मोड़ पर जबरन वाहनों को खड़ा कर देते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। सड़क पर वाहनों को खड़े किए जाने से लोगों को हो रही परेशानी से संबंधित खबर बृहस्पतिवार को अमर उजाला में प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की गई। खबर का संज्ञान लेते हुए पुलिस कोतवाल नारायण सिंह शुक्रवार को दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने सुभाष चौक क्षेत्र में वाहनों को खड़ा किए जाने को लेकर पड़ताल की। इस संबंध में वाहन चालकों से भी उन्होंने वार्ता की, कहा कि व्यवस्था बनाना पुलिस का काम है। वाहन चालक संकरे मोड़ पर वाहन खड़ा नहीं करेंगे। पूर्व में हुए समझौते के अनुसार एक वाहन यहां पर खड़ा रहेगा और सवारी भरने के बाद दूसरे वाहन का नंबर आएगा। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में यहां पर अस्थाई पार्किंग बनाई गई तो पुलिस इस मामले में कठोर कार्रवाई करेगी।