फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भारी बारिश से नगर निगम का नाला बहा

भारी बारिश से नगर निगम का नाला बहा

Sat, 01 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से नगर निगम का नाला बहा
हल्द्वानी। बारिश से उजाला नगर भैरव गढ़ी का 50 मीटर नाला बह गया। नाला बहने से 250 घरों में पानी घुस गया। साथ ही दो घरों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। उधर, पानी घुसने से 70 परिवारों ने पूरी रात सड़क पर बिताई। लोग रात भर घरों से पानी खाली करते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर में हुई भारी बारिश से इंदिरा नगर का नाला उफान में आ गया। इसके चलते रात 11 बजे उजाला नगर भैरव गढ़ी के पास नाला गंदे पानी का दबाव नहीं झेल पाया और 50 मीटर नाला बह गया। नाला बहने से 250 घरों में कमर तक पानी घुस गया। 70 परिवारों ने रात सड़क में बिताई। पानी घुसने से लोगों के टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन के साथ घर में रखा सामान भी खराब हो गया। बारिश के कारण दो घरों की दीवार भी टूट गई। एक परिवार ने अपना घर छोड़ यहां से दूसरी जगह चला गया।
विज्ञापन


नगर निगम का 50 मीटर नाला टूटा, 250 घरों में घुसा पानी
70 परिवारों ने सड़क पर बिताई रात, दो घरों की दीवार गिरी

निगम के अधिकारी पहुंचे, बैरंग लौटे
शिकायत पर बुधवार रात नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमोल असवाल मौके पर पहुंचे। टूटे नाले की जगह पर जेसीबी नहीं पहुंचने और पानी कमर तक भरा होने के कारण वे नगर निगम की टीम के साथ बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब करंट का खतरा
बारिश के कारण करंट का खतरा बढ़ गया है। जहां पर नाला टूटा है उसी के बगल में बिजली का पोल और ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसके तार नीचे लटक रहे हैं और कई जगह से कटे हुए हैं पानी बढ़ने से करंट आसपास के क्षेत्र में फैल सकता है।

अधिकारी बोले-बारिश के बाद होगा काम
लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नाले बनाने की मांग की है। उधर नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने कहा कि बारिश के बाद ही नाले का निर्माण किया जाएगा।


क्या बोले लोग -
उजाला नगर भैरव गढ़ी के नाजया खातून, तहसीन, राधा, महबूब, मो. मारूफ, शहनाज, मौ. परवेज हसन, फिरासद का आरोप है कि नगर निगम को रात में ही पानी भरने की सूचना दे दी गई थी। निगम के अधिकारी आए लेकिन बिना कुछ करे लौट गए। उन्होंने कहा कि रात को पानी इतना भर गया था कि करंट फैल सकता था, इसलिए उन्होंने पूरी रात शनिबाजार सड़क पर बिताई। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग को बिजली काटने के लिए कहा गया, लेकिन बिजली नहीं काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed