फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टीमर-बडौन में 70 मरीजों में 5 मरीज मिले बुखार से पीड़ित

टीमर-बडौन में 70 मरीजों में 5 मरीज मिले बुखार से पीड़ित

Thu, 30 Aug 2018 02:09 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
टीमर-बडौन में 70 मरीजों में 5 मरीज मिले बुखार से पीड़ित
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के टीमर और बड़ौन गांव में उल्टी-दस्त और तेज बुखार के फैलने की सूचना पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंची। टीम ने दोनों गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण के तहत 70 लोगों का चेकअप किया। इसमें से 5 लोगों को सामान्य बुखार होने पर दवाइयां दीं। अन्य लोगों को भी सावधानियां बरतने की सलाह देते हुए दवाई दी गई। गांव में एक भी डायरिया का मरीज नहीं मिला। गांव के दो-तीन लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को पीलिया होने की शिकायत की। टीम ने ओखलकांडा स्वास्थ्य केंद्र में खून की जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

सोमवार को ओखलकांडा के टीमर गांव के लक्ष्मण सिंह की पुत्री अनीता (9) ने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उल्टी-दस्त और तेज बुखार के चलते मौत हो गई थी। मृत अनीता की बड़ी बहन शांति (12) को तेज बुखार आने पर ओखलकांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शांति अब स्वस्थ है। फार्मेसिस्ट दीप्ति रौतेला ने बताया कि मृत बच्ची की मौत परिजनों की लापरवाही से हुई है। परिजनों ने बच्ची को ओखलकांडा के स्वास्थ्य केंद्र में न दिखाकर बंगाली डॉक्टर को दिखाया। बच्ची को कौन सी दवा दी ये पता नहीं चल सका। गांव में ओआरएस के घोल बांटे गए हैं। उन्होंने पानी उबालकर, ताजा खाना और बारिश में न भीगने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. अग्निवेश, एएनएम हेमलता बिष्ट शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed