{"_id":"5b58dfba4f1c1b54638b4b86","slug":"61532551098-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला विरोध, 27 को प्रबंधन से होगी वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टला विरोध, 27 को प्रबंधन से होगी वार्ता
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। द नैनीताल बैंक निजीकरण और शेयर डिजिटल वेंचर को बेचने के विरोध में द नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का विरोध सहायक श्रमायुक्त के साथ हुई बैठक के बाद टल गया है।
द नैनीताल बैंक का निजीकरण करने, डिजिटल वेंचर बनाकर बैंक के शेयर बेचने को लेकर छह माह से विरोध चल रहा है। विरोध की धार कमजोर करने के लिए कुछ कर्मचारियों का तबादला भी किया गया। ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर कन्याल ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) के पास द नैनीताल बैंक के 98.57 प्रतिशत शेयर हैं। बॉब शेयर को डिजिटल वेंचर बनाकर बेचने का प्रयास कर रही है। कहा कि डिजिटल वेंचर को शेयर न बेचकर बैंक को ही मजबूत किया जाए। बताया कि बुधवार को बरेली में सहायक श्रमायुक्त के साथ बैठक हुई थी। इसमें द नैनीताल बैंक का प्रबंधन भी था। 27 जुलाई को ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक बैंक प्रबंधन के साथ होनी है। इसके चलते 26, 27 को होने वाला विरोध टाल दिया गया है। कन्याल ने बताया कि 27 को प्रबंधन से वार्ता के बाद ही अगली रणनीति तय की जाएगी।
प्रबंधन के साथ बैठक के चलते 26, 27 का निर्धारित कार्यक्रम टला
बैठक के बाद तय की जाएगी अगली रणनीति