{"_id":"5b58dcec4f1c1b6f668b56e8","slug":"61532550380-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 घंटे की बारिश से हल्\nद्वानी बन गई तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 घंटे की बारिश से हल् द्वानी बन गई तालाब
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता ने झेला समस्याओं का दर्द, हल्द्वानी में जगह-जगह जलभराव
20.4 मिमी नैनीताल में और रामनगर में 44 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई
कॉमन इंट्रो
पहली बार चौमासी बारिश ने रंग दिखाया तो व्यवस्थाओं का सच एक बार फिर सामने आ गया। 15 घंटे तक बादल जमकर बरसे तो जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। हल्द्वानी में जगह-जगह जलभराव हो गया। रेलवे स्टेशन के पास एक पेड़ गिर गया, जिससे थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित रहा। नैनीताल मार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ है।
हल्द्वानी का हाल
- कालाढूंगी रोड पर पीलीकोठी से हीरा नगर तिराहे तक सड़क जलमग्न हो गई।
- रामपुर रोड की दोनों तरफ की नहरों से पानी ओवर फ्लो हो गया। रामपुर रोड भी तलैया बन गई।
- नैनीताल रोड पर एसबीआई तिराहे पर नहरें ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर आ गया।
- बरेली रोड पर भी तीन पानी के पास नालियों, नहरों का पानी सड़क पर आ गया।
- डहरिया, हीरा नगर, वर्कशाप लेन, केमू अड्डा रोड, बनभूलपुरा में भी नालों का पानी सड़कों पर आ गया
इंदिरा नगर के 50 घरों में घुसा पानी
हल्द्वानी। वार्ड 14 पश्चिमी इंदिरा नगर में स्कूल के पीछे बारिश से नाले ओवरफ्लो होने से 50 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया। निवर्तमान पार्षद कमरुल निशा ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों से कई बार कहने के बाद भी नाले का निर्माण नहीं किया गया।
रेलवे स्टेशन के पास पेड़ धाराशायी
हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन के पास पेड़ धाराशायी हो गया, जिससे बिजली के तार भी टूट गए। इस कारण एक-दो घंटे तक जाम लग गया। लोगों ने खुद पेड़ हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
.............
भूस्खलन ने बंद कर दिए कई रास्ते
गुलाबघाटी और नैनीताल मार्ग पर भूस्खलन, रास्ता बंद, सलड़ी में मलबा आने से एक घंटा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी/भीमताल। बरसात के कारण नैनीताल मार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ। गुलाबघाटी में रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा है। इससे सुरक्षा दीवार टूट गई है। अधिशासी अभियंता टीसी जोशी के अनुसार बल्दियाखान के पास भूस्खलन होने से करीब आधा घंटे तक रास्ता बंद हो गया, जिसे बाद में खोल दिया गया। अधीक्षण अभियंता डीएस नबियाल के अनुसार सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य तौर पर चल रहा है।
भीमताल-हल्द्वानी मार्ग के सलड़ी के मध्य पहाड़ी से गिरकर सड़क पर आए मलबे के चलते बुधवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक यातायात पूर्ण रुप से बाधित रहा। बाद में लोनिवि की जेसीबी द्वारा मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोला गया। लोनिवि के अवर सहायक अभियंता केके पाठक ने बताया कि मलबे को हटाने के लिए लोनिवि की जेसीबी सलड़ी में रखी गई है।
चोरगलिया में स्कूल और दुकानों में भरा पानी
चोरगलिया (नैनीताल)। मुख्य बाजार की 10 दुकानों में पानी भर गया। प्राइमरी पाठशाला एवं कन्या जूनियर हाईस्कूल के मैदान, ऑफिस और कक्षाएं भी जलमग्न हो गईं। इंटर कॉलेज लाखनमंडी के मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहा। पानी भरने से लाखनमंडी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहा।
फसलों के लिए वरदान साबित हुई बरसात
हल्द्वानी। मूसलाधार बारिश के बाद कुंवरपुर व दानीबंगर समेत आसपास के कई गांवों में काश्तकारों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। काश्तकार अर्जुन सिंह, तारा सिंह व राजेंद्र चुफाल आदि ने बताया कि दिन भर हुई बारिश से काश्तकारों को खासी राहत मिली है। इधर मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार का कहना है कि बुधवार को हुई बारिश खरीफ की फसलों के लिए अच्छी रहेगी। इससे फसलों की बढ़त होगी और फसल अच्छी होगी।
--------
पारा गिरा तो मिली राहत
हल्द्वानी। मंगलवार की रात लगभग नौ बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई और बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे तक लगातार बारिश होती रही। झमाझम बारिश के कारण हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। दूसरी ओर मुक्तेश्वर में भी पारा लुढ़कने से गर्मी से राहत मिली। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
मेथीशाह नाले में बहने से बाइक सवार घायल
कालाढूंगी। रामनगर-हल्द्वानी मुख्य हाईवे पर कालाढूंगी के पास मेथीशाह नाला भारी बारिश के चलते उफान पर आ गया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि हल्द्वानी निवासी अमित सिंह नाला पार कर रहा था इस बीच उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में अनिल को चोटें आई हैं।
..........
नाले उफान पर, रपटों में फंसे लोग
रामनगर (नैनीताल)। धनगढ़ी के पास स्थित पनोद नाला, करकट नाला बैलपड़ाव, रिंगौड़ा के रपटे पर तेज पानी आ गया। इस कारण वहां जाम लग गया। नालों के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। गजपुर, मदनपुर छोई, गैबुवा, बैलपड़ाव आदि गांवों में बरसाती पानी घरों में घुस गया। रेलवे पड़ाव में जलभराव की सूचना पहुंची नगर पालिका की टीम ने जल निकासी की। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि बारिश से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। किशनपुर छोई के क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि मदनपुर बोरा, गजपुर, किशनपुर में पानी घरों में घुस गया।
दो मकानों पर गिरा पेड़, काटने पहुंचा मजदूर घायल
रामनगर (नैनीताल)। कोटद्वार रोड में विशाल कंजू का पेड़ टूटकर दो मकानों की छत पर गिर गया। राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि पेड़ गिरने से कांतिमणि कांडपाल और प्रेम सिंह रौतेला दोनों के मकानों की चहारदीवारी और छत क्षतिग्रस्त हो गई। कांतिमणी की कार और प्रेम सिंह की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ काटने के दौरान भवानीगंज रहने वाला मजदूर मो. शान गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों के अनुसार मजदूर का जबड़ा टूट गया और हाथ, कमर में गंभीर चोट है,जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
नैनीझील का जलस्तर सामान्य
नैनीताल। बारिश की वजह से मंगलवार तक माइनस में चल रहा नैनीझील का जल स्तर प्लस में पहुंच गया है। नैनीताल में 24 घंटे के भीतर करीब 20.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह की मानें तो मंगलवार को झील का जलस्तर माइनस 0.15 फीट था जो बुधवार को प्लस 0.10 फीट पहुंच गया।
मलबा आने से एक मार्ग अब भी बंद
नैनीताल। तीन मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद हो गए। छड़ा-अड़िया मोटर मार्ग और डोला न्याय पंचायत मोटर मार्ग को शाम तक खोल दिया गया जबकि महैतो-मझोली मोटर मार्ग देर शाम तक नहीं खुल पाया था। ब्यूरो