{"_id":"5b54be364f1c1b1e308b643a","slug":"61532280374-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कांग्रेस की गलत नीतियों से विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है प्रदेश: कृपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कांग्रेस की गलत नीतियों से विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है प्रदेश: कृपाल
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा कमेटी की यहां हुई बैठक में भाजपा और कांग्रेस पर बारी-बारी से प्रदेश को गर्त में धकेलने का आरोप लगाया गया। मुख्य अतिथि लोक सभा प्रभारी कृपाल आर्या ने कहा कि दोनों दलों के पास नीतियों का अभाव है जिस कारण प्रदेश आज विकास की दौड़ में पिछड़ चुका है। उन्होंने कहा कि बसपा ही हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।
वरिष्ठ नेता पूर्व कनिष्ठ प्रमुख एचआर आर्या की अध्यक्षता में भाजपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए गए। आर्य ने कहा कि बसपा के कार्यकर्ता ईमानदारी पर चलते हैं और इसी के दम पर बसपा फिर से वर्चस्व स्थापित करेगी। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष योगेश कुमार की उपस्थिति में वरिष्ठ समाजसेवी भुवन चंद्र लहरी, महेंद्र कुमार, नंद लाल, प्रेम प्रकाश, बसंत कुमार, रमेश राम, कुंदन राम आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहां जिला प्रभारी भोले शंकर, पूर्व बसपा विधायक प्रत्याशी गिरीश चौधरी, जिला सचिव डॉ. हीरा लाल, नंद किशोर, खजान चंद्र आदि थे।