{"_id":"5b16f1fa4f1c1ba66e8b667e","slug":"61528230394-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने अवैध निर्माण रूकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने अवैध निर्माण रूकवाया
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने इंदिरा नगर, शीशमहल में अवैध निर्माण कार्य रुकवाया। टीम ने मीरा मार्ग से भी अतिक्रमण को हटाया। साथ ही दोबारा निर्माण और अतिक्रमण करने पर सामान को जब्त करने की चेतावनी दी है।
सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम इंदिरा नगर पहुंची। यहां शरीफ अहमद ने घर के बाहर नाली पर छत डालने के लिए बीम बनाए थे। वह छत डालने की तैयारी में थे कि टीम ने निर्माण रुकवा दिया। इसके बाद टीम ने शीशमहल में किशन लाल के यहां काम रुकवाया। नगर निगम के मुताबिक इनका 20-25 साल पुराना मकान तोड़ कर दोबारा बनाया जा रहा है। इस मकान का नक्शा पास नहीं होने, भूमि दस्तावेज मौके पर नहीं होने से काम रुकवाया गया है। इसके बाद टीम ने मीरा मार्ग में सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण हटाया।
एसएनए चौहान ने बताया कि इंदिरा नगर और शीशमहल में अवैध निर्माण रोका है, यदि फिर कब्जे की कोशिश की तो जिला विकास प्राधिकरण में शिकायत की जाएगी।