{"_id":"5ad5050a4f1c1ba0098b4e57","slug":"61523909898-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों ने निकाली रैली
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
युवाओं की रैली
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल बेरोजगार संघ ने नौकरियों को लेकर सोमवार को नैनीताल रोड पर रैली निकाली। बेरोजगार संघ ने प्रदेश सरकार से विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती कराने की आवाज उठाई। इस मामले में संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
संघ के संरक्षक पीसी पंत और अध्यक्ष राजेश चंदोला के आह्वान पर सोमवार को काफी संख्या में बेरोजगार युवक और युवतियां एमबीपीजी कालेज के पास पहुंचे। यहां से नारेबाजी करते हुए वह पैदल एसडीएम कोर्ट तक गए। पदाधिकारियों ने एसडीएम एपी बाजपेयी को दिए ज्ञापन में कहा कि सरकार की ओर से बेरोजगारों के हित में स्पष्ट नीति के तहत राज्य के सभी रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करनी चाहिए।
प्रदेश में राज्य लोक सेवा आयोग, राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और अन्य संस्थान की ओर से आयोजित परीक्षा में पारदर्शिता होनी चाहिए। पटवारियों के घोषित 1200 पदों की भर्ती करनी चाहिए, जिसके लिए 35 वर्ष की उम्र सीमा तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
एलटी ग्रेड प्रवक्ता के 7000 पदों पर शीघ्र भर्ती करना होगा। राज्य की ओर से जारी विज्ञप्ति में सिर्फ ओ लेवल और सीसीसी की अनिवार्यता को समाप्त करना होगा। वन आरक्षी पदों पर 1500 खाली पदों की रोकी गई प्रक्रिया को भी शुरू करना होगा और आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर तकनीशियन के रिक्त पदों को भरा जाए। पंचायती राज विभाग द्वारा वीपीडीओ और वीडीओ के पदों पर बीएससी की अनिवार्यता समाप्त कर सभी को मौका देना होगा। इनके अलावा अन्य कई मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग की गई है।