फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक संगठन को मान्यता देते हुए चुनाव जल्द कराएं

एक संगठन को मान्यता देते हुए चुनाव जल्द कराएं

Tue, 05 Dec 2017 01:26 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
एक संगठन को मान्यता देते हुए चुनाव जल्द कराएं
हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक हल्द्वानी बस स्टेशन में हुई। बैठक में परिवहन निगम में एक कर्मचारी यूनियन को मान्यता देते हुए प्रदेश में जल्द चुनाव कराने सहित कई मांग की गई।
विज्ञापन

सोमवार को बैठक को संबोधित करतेे हुए यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने कहा कि यूनियन सभी कर्मचारियों के हकों की लड़ाई लड़ती रहेगी। प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि यूनियन विशेष श्रेणी के कर्मचारियों के लिए समान कार्य, समान वेतन का फैसला कोर्ट से आ चुका है। उम्मीद है कि परिवहन निगम जल्द ये आदेश लागू कर कर्मचारियों को इसका लाभ देगा। उन्होंने परिवहन निगम में एक संगठन को मान्यता देते हुए प्रदेश में शीघ्र चुनाव कराया जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने सदस्यता अभियान बढ़ाने का जिम्मा कर्मचारियों को सौंपा और कहा कि यूनियन अपने सदस्यों की मेहनत से पूरे प्रदेश में सर्वाधिक संख्या वाली यूनियन है। साथ ही सभी विशेष श्रेणी कर्मचारियों के परिचय पत्र जल्द दिए जाने की मांग की। उन्होंने निगम प्रबंधक से अक्टूबर माह का वेतन देने, पुराने बंद मार्गों को खोलने तथा शीघ्र निगम में नई बसों का बेड़ा शामिल करने की मांग की। शमीम अहमद ने निगम प्रबंधक से ढाबे के नाम पर चालक-परिचालकों से वसूली की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में टनकपुर, रुद्रपुर, काशीपुर, रामनगर, हल्द्वानी, काठगोदाम, भवाली, रानीखेत, अल्मोड़ा, लोहाघाट के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में डीएल साह, केके यादव, सतीश लाल, शाहनवाज, मुकेश शर्मा, गुरुवेल सिंह, लोकेश पालीवाल, अख्तर चौधरी, किशोरी लाल, कैलाश कांडपाल, रवि शर्मा, जमुना देवी, माधुरी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed