{"_id":"59d279514f1c1b79548b54d5","slug":"61506965841-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में गांधी जयंती पर कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में गांधी जयंती पर कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत/द्वाराहाट। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक करन माहरा के नेतृत्व में सुबह गांधी पार्क और शास्त्री पार्क में मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। ताड़ीखेत गांधी कुटीर में सभा की गई।
इससे पूर्व रविवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी कुटीर से ताड़ीखेत बाजार तक मशाल जुलूस निकाला। कई विद्यालयों में भी कार्यक्रम धूमधाम से मनाए गए। इस दौरान प्रभात फेरियां भी निकाली गई। जीजीआईसी रानीखेत में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्या नीलम नेगी और प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट ने महात्मा गांधी और शास्त्री का जीवन दर्शन सुनाया। राउमावि पनघट में भी कई कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रधानाचार्य महिपाल सिंह ने झंडारोहण किया। रीना चिल्ड्रंस एकेडमी के बच्चों ने भी तमाम कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
राउमावि चिलियानौला में भी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्या विमला अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शिक्षक संदीप गोरखा, मनमोहन देव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कई स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाए गए। द्वाराहाट बीटीकेआईटी में निदेशक प्रो. आरके सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। जीआईसी जालली में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।