{"_id":"59c96ec74f1c1bce538b4664","slug":"61506373319-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सार्वजनिक शौचालय मिले गंदे, प्रबंधकों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सार्वजनिक शौचालय मिले गंदे, प्रबंधकों पर जुर्माना
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम के अधिकारियों ने निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 20 शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच शौचालय गंदे मिलने पर इन पर 200 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया गया।
सोमवार को नगर आयुक्त नीरज जोशी की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के 20 शौचालय में से लोक कला परिषद कालाढूंगी चौराहा, उरेडा का बेस हॉस्पिटल और रोडवेज स्टेशन, उजाला सामाजिक संस्था का रोडवेज बस स्टेशन और भारतीय कल्याण समिति का तिकोनिया पंत पार्क स्थित शौचालय गंदे पाए गए। इन पर उपनगर आयुक्त की ओर से 200 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया गया। सुलभ इंटर नेशनल रोडवेज वर्कशाप गेट काठगोदाम और गुसाई नगर, सर्वोपरि जन कल्याण समिति बुद्घ पार्क, पटेल चौक, महिला चिकित्सालय के शौचालय की रैंकिंग सुधरी है। इनके संचालकों को नगर निगम जल्द सम्मानित करेगा।