{"_id":"59c6cac04f1c1b17108b4b13","slug":"61506200256-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडिंग जोन का हुआ निर्धारण, शहर में 31 वेंडिंग जोन बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडिंग जोन का हुआ निर्धारण, शहर में 31 वेंडिंग जोन बनाए गए
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जल्द ही शहर में बेतरतीब फड़ और ठेलियां दिखाई नहीं देंगी। गठित कमेटी ने 31 वेंडिंग जोन का निर्धारण कर दिया है। साथ तीन नॉन वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। कमेटी ने इसका किराया प्रतिदिन के हिसाब से 0.62 रुपये प्रति वर्ग फिट निर्धारित कर दिया है। अब इसमें बोर्ड की अंतिम मोहर लगना बाकी है।
शनिवार को नगर निगम सभागार में मेयर जोगेंद्र रौतेला की अध्यक्षता में वेंडर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सब कमेटी की ओर से निर्धारित 31 वेंडिंग जोन पर वेंडर कमेटी ने मोहर लगा दी। वेंडर कमेटी ने 0.62 रुपये प्रति वर्ग फिट प्रतिदिन के हिसाब से किराए का निर्धारण कर दिया है। साथ ही तीन नॉन वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। अब यह प्रस्ताव बोर्ड में रखा जाएगा। बोर्ड की मोहर लगते ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। वेंडर कमेटी की बैठक में नगर आयुक्त हरवीर सिंह, उपनगर आयुक्त नीरज जोशी, दलीप कपूर, आईपी पंत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
यहां लगेंगे फड़ और ठेले
रानीबाग, काठगोदाम, तिकोनिया रोड, ठंडी सड़क, मीरा मार्ग
यहां नहीं लगेंगे ठेले
होली ग्राउंड, मीरा मार्ग का कुछ भाग, तिकोनिया।