{"_id":"5945824f4f1c1bc20e8b45f9","slug":"61497727567-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के इल्जाम में पीटा तो बरेली से बाइक लेकर आ गया पांचवीं का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के इल्जाम में पीटा तो बरेली से बाइक लेकर आ गया पांचवीं का छात्र
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के इल्जाम में पीटा तो बरेली से बाइक लेकर आ गया पांचवीं का छात्र
हल्द्वानी।
पांचवीं में पढ़ रहे बरेली के छात्र को उसकी चाची ने मोबाइल चोरी के आरोप में पीटा तो उसने घर छोड़ने का ही फैसला कर लिया। उसने जीजा की बाइक उठाई और हल्द्वानी पहुंच गया। उसके पास न हेलमेट था न ही बाइक के कागज इसलिए यहां सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) के हाथ लग गया। इसके बाद उसके घर वालों को सूचना दी गई। पुलिस ने फिलहाल उसे चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द कर दिया है।
सीपीयू प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि पुलिस फोर्स नारीमन तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच बगैर हेलमेट लगाए बच्चे को बाइक चलाते देखकर रोका गया। बाइक रोकते ही वह रोने लगा। सीपीयू उसे सुरक्षा का ढाढ़स देकर कोतवाली ले आई।। यहां आने पर पुलिस ने नाश्ता कराने के बाद उसे फुसलाकर पूछताछ शुरू की तो उसने सिलसिलेवार आपबीती सुना दी। बच्चे ने बताया कि वह पांचवीं में पढ़ता है। उसे सड़क पर गिरा एक मोबाइल मिला था लेकिन उसकी चाची ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा दिया। बच्चे के अनुसार इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। उसने चोरी नहीं की थी इसलिए पिटाई से नाराज होकर वह बरेली के डाकखाना रोड नंबर तीन स्थित घर पहुंचा और वहां खड़ी जीजा की बाइक लेकर सुबह साढ़े आठ बजे हल्द्वानी का चल दिया। उसने बताया कि वह नैनीताल की ओर जा रहा था। पुलिस ने उसके पिता को मोबाइल से सूचना दी। पिता को पहले विश्वास नहीं हुआ लेकिन फिर हल्द्वानी आने की बात कही।